RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलाधार्मिकमनोरंजन

परंपरागत ढंग से श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन आयोजित।

आरा /भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति आरा भोजपुर के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत ढंग से होली मिलन का आयोजन श्री सुरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई दी। अध्यक्षीय भाषण में सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा की होली एक ऐसा पर्व है जिसमें दुश्मन भी गले मिलकर फिर से नई मिसाल कायम करते हैं। जरूरत है सामाजिक एकता और सद्भावना की। सामाजिक बुराइयों को होलिका दहन की तरह समाप्त करने की जरूरत है। मुतवली दिनेश प्रसाद मुन्ना ने सबको होली की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा की मंदिर सामाजिक धरोहर और हमारी विरासत है। इसे अक्षुण्ण रखना सब की नैतिक जिम्मेदारी है। कलाकारों ने होली गीत पर सबको झुमाया। इस मौके पर दिलीप कुमार सिन्हा लालबाबू श्रीवास्तव अधिवक्ता विमलेश कुमार सिन्हा और फुल गाने अधिवक्ता दीपक श्रीवास्तव चित्रांश दुर्गेश, सोना लाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में संभावना आवासीय उवि के शत-प्रतिशत बच्चे सफल!ग्यारहवी कक्षा के नामांकन में सभी तरह के शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देगा विद्यालय

rktvnews

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोपाल:केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण, उत्पादन प्रदर्शन, कोयला गुणवत्ता प्रबंधन की सराहना की।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित रोड शो और जनसभा को किया संबोधित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

चतरा:तंबाकू नियंत्रण को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment