RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिकमनोरंजन

होली मिलन समारोह आयोजित।

सियाराम मय सब जग जानीः देवराहाशिवनाथ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 4 मार्च 23,श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिकालदर्शी, परमसिद्ध संतश्रीदेवराहाशिवनाथ जी महाराज के नेतृत्व में आज आरा के लोकनायक जयप्रकाश स्मारक पार्क, कलेक्टरी घाट पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर भजन संध्या भी हुईं।भजन संध्या के पूर्व परमयोगी संत श्रीदेवराहा शिवनाथजी महाराज ने भक्तों पर आशीष-वर्षण करते हुए कहा कि वास्तविक रंग प्रभु भक्ति का ही रंग है।यह ऐसा रंग है जिसके एक बार चढ़ जाने पर कोई दूजा रंग नहीं चढ़ता।परमात्मा का रंग ही पक्का रंग है बाकी रंग तो कच्चा।संसार की हल्की बयार चली की वह उड़ जाता है बह जाता है।इस रंग के चढ़ जाने पर सारा जगत ही राममय हो जाता है:
सियाराम सब जग जानी। करहूँ प्रणाम जोरि जूड़ पाणी।। वहीं समिति के महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि इस बार की रामनवमी हर बार की अपेक्षा बहुत ही बृहद होगी।इस बार हमलोग भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकालेंगे।वहीं इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष गोकुल सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश्वर पासवान, कमल पाठकजी विश्व हिंदू परिषद, शैलेश जी,राजेंद्र जी,रोहित सिंह, रामदासजी,धीरेंद्र सिंह,चंदन ओझा शैलेंद्र प्रताप सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह , अजय सिंह,हरिओम, राजेंद्र सिंह, एसके सिंह,रामानुज सिंह,हरेंद्र सिंह, विभु सिंह,विक्की, सनातनी सेना से राजनंद और मीडिया प्रभारी युवराज सिंह सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद थे।

Related posts

दिल्ली विश्वविद्यालय में डिजिटल इंडिया टॉक शो सह इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया।

rktvnews

आईआईसीए ने योग्य पेशेवरों की खोज करने वाले शीर्ष कॉरपोरेट नेताओं के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया, नई शासन पहल की शुरुआत की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

आलेख:विपक्षी दलों में ‘नरम हिंदुत्व’ के प्रति आकर्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना से 1.46 लाख बच्चे लाभान्वित।

rktvnews

सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment