RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

खिसिआया हुआ समाज : अतुल प्रकाश

रचनाकार:अतुल प्रकाश, सभापति(अखिल भारतीय जनहित परिवार, आरा )

खिसिआया हुआ समाज

एक होता है
खीसियाया हुआ *आदमी*
जो पड़ोसी से जीत नहीं पाता
तो अपनी *पत्नी* को पीटकर विजय का मजा चखता है ।
पत्नी की गलती भले ही खाने में नमक तेज होने भर की हो ।
एक होता है
खिसियाया हुआ *बाप*
जो अपने *मालिक* के
बच्चे की *दुत्कार* सुनकर मुस्कुराता है
और इस दुत्कार का दर्द वह
अपनी *औलाद* की पीटकर मिटाता है
भले ही उसकी औलाद की गलती देरी से घर आने भर की हो ।

एक होता है
खिसिआया हुआ *समाज*
जो एक अहंकारी और निरंकुश व्यवहार को सहता है
और इसका गुस्सा
उस *नेतृत्व* पर निकालता है
जो नेतृत्व संवेदनशील
और आहिंसक हो ।

बताओ तुम
कब समान दिन लाओगे ?
जब कोई भी
बेहिचक कहीं जा सके।

*सामान्य दिनों* का हरण करने वाला हमारी पकड़ से बाहर है और *असामान्य दिनों* में घर से निकल जाने वालों का गिरेबान हमारे हाथों में है ।
यही तो हम लोग हैं ,
सवाल है किससे डरना है
और कटघरे में कौन खड़ा है? आइए हम लोग उनकी आलोचना उनका मजाक उड़ाए
जिसको करने से हमारे मुखर होने का *भरम* बना रहे।
क्योंकि हम
खिसिआया हुआ समाज हैं।

Related posts

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) तथा भारतीय सांख्यिकी सेवा के परिवीक्षार्थी राष्ट्रपति से मिले।

rktvnews

रोहतास:नोखा विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा चलाया गया एरिया डोमिनेशन अभियान।

rktvnews

भोजपुर:बिहार में महिलाओं को दस हजार रुपये दे वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है: विजेंद्र यादव

rktvnews

भोजपुर:स्नातक ग्रेड के शिक्षको ने बड़हरा बीडीओ से मिलकर प्रोन्नति की मांग की।

rktvnews

बक्सर:तापमान में गिरावट के मद्देनजर जिले में 16 जनवरी तक वर्ग 8 तक के सरकारी और गैरसरकारी आंगनबाड़ी सहित शैक्षणिक गतिविधियों पर डीएम ने लगाई रोक।

rktvnews

देहरादून:सी0आर0सी0 काशीपुर ब्लाँक में नियुक्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक 10.000/रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment