RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार के 13 करोड़ लोगों के विशेष राज्य के दर्जे की उम्मीद टूटी : सांसद सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 फ़रवरी।लोकसभा के बजट सत्र के दौरान सांसद सुदामा प्रसाद ने शुन्य काल के दौरान प्रश्न डाला कि बिहार के युवा बड़े पैमाने पर बेरोजगारी का सामना कर रहें है और राज्य में नौकरी के अवसर दिन-ब-दिन कम होते जा रहे हैं जिससे बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। अनुमान के अनुसार भी बिहार में लगभग 33 लाख से 43 लाख बेरोजगार युवा हैं। बिहार में प्रति सालाना व्यक्ति आय 60,337 रुपए है!सभी भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बिहार अंतिम स्थान पर है!बिहार सरकार द्वारा आयोजित 2022 सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना में कहा गया कि लगभग 34.13% परिवार प्रति माह 6 हजार रुपया से कम कमाते हैं जबकि केवल 4% प्रति माह 50 हजार रुपए से अधिक कमाते हैं!बिहार में पिछड़े लोगों की एक बड़ी आबादी है,जिसमें लगभग 63% आबादी इबीसी और ओबीसी है,19.65% एससी और 1.9% एसटी है!मैं मांग करता हूं की आर्थिक सामाजिक व शैक्षणिक रूप से अत्यंत पिछडे बिहार को समग्र विकास के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए !
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने काकोर कलां में यमुना तटवर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने ‘स्वीप महिला कार रैली’ का आयोजन।

rktvnews

नागपंचमी पर मलखंब, मल्लयुद्ध, कुश्ती खेलने की रही है प्राचीन परंपरा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

rktvnews

भोजपुर:मां बरेजी मंदिर ट्रस्ट जेठवार भट्ट के तत्वावधान में रात जगा का आयोजन संपन्न।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च!जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी सहित आला अधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment