RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:परशुराम जयंती पर बचरी कालेज में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान सह नेत्र जांच।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई। 1जुलाई को ब्रह्मर्षि सहजानंद सरस्वती कॉलेज बचरी पिरो में आयोजित भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।साथ हीं निःशुल्क आंख जांच शिविर भी लगाया गया । रक्तदान के लिए सदर अस्पताल आरा की स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा पूरी सुविधा के साथ रक्त लिया गया और नेत्र जांच शिविर में श्री कृष्णा नेत्रालय के चिकित्सक पीएमसीएच पटना में कार्यरत डॉक्टर प्रिंस कुमार द्वारा आधुनिक मशीन द्वारा निःशुल्क जांच सेवा दिया गया। रक्तदाता रवीश कुमार, रघवेद्र कुमार,गोलू राय,रफीक इकबाल ,भारत मेडिकल,श्रीराम शर्मा ने सभी रक्तविर ने अपना रक्तदान कर आम जनमानस में मानवता का परिचय दिए। सभी रक्तवीर एवं नेत्र जांच शिविर में आए लोगो ने कहे की ये बहुत ही सराहनीय कार्य है क्योंकि किसी भी महापुरुष की जयंती पर लोक जन कल्याण के लिए इस तरह की कार्य होनी चाहिए। संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार चांद ने एवं नवीन कुमार ने कहा की हमारा प्रयास है की लोगो में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े और जरूरतमंद लोगों को मदद मिले। ये मानना है की रक्त के अभाव में पैसे रहते हुए रक्त नही मिलने के कारण मौत हो जाति है इसलिए रक्तदान महादान है और जीवनदान है। सभी रक्तदाता को पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी, प्रधानाचार्य डॉ निर्मल राय, बैजनाथ सिंह, डॉ जेएन सिंह, कथावाचक गोविंदाचार्य जी महाराज ,रामनरेशाचार्य जी, डॉ जंगबहादुर पांडे रांची विश्वविद्यालय, जिला पार्षद राकेश सिंह एवं प्रख्यात गायक गोलू राजा द्वारा सभी को प्रमाण-पत्र , मेमेंटो और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। साथ हीं गीत संगीत के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए गोलू राजा को भी सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्रावण राय,निरंजन सिंह,बजरंगी राय,सोनू राय,गोलू राय,सतीश राय,पिंटू मौआर, अवधनंदन मैआर,रंजीत मौआर सम्मलित रहें।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, लालपनियां, गोमिया, बोकारो में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित 23वां अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन 2023 में हुए शामिल।

rktvnews

सी-डैक चेन्नई ने एनएएलओएस विसिनिटी और इल्यूमिनेट के व्यावसायीकरण के लिए नव वायरलेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

18 अप्रैल कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उन्नत और समृद्ध रही है प्राचीन भारतीय वास्तुकला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

समाज के वंचित वर्ग को भी मिले पीने को दूध।

rktvnews

दुमका:मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक का किया गया आत्मीय अभिनंदन।

rktvnews

Leave a Comment