RK TV News
खबरें
Breaking News

चितौड़गढ़:जिले में वृक्षारोपण को लेकर चलेगा अभियान।

RKTVNEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान) 01जुलाई। पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य सरकार के हर घर पौधा अभियान के तहत जिले भर में भी विभिन्न संगठनों एवं विभागों द्वारा पौधारोपण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग द्वारा विभिन्न नर्सरींयों में विभिन्न प्रजातियों के 9 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। अभियान को सफल बनाने एवं आवंटित लक्ष्यों की प्रगति सुनिश्चित करने को लेकर आज जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में समिति कक्ष में औद्योगिक इकाइयों एवं अधिकारियों की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई एवं जिले के शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण को लेकर किए गए आवंटन एवं अब तक की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने सभी से कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रमुख मार्गों के डिवाइडर तथा विभागों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने तथा वृक्षारोपण को लेकर अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों एवं सरपंच व ग्राम सेवक आदि का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिला कलक्टर ने बैठक में बताया कि वृक्षारोपण अभियान के लिए ऐप भी तैयार किया जा रहा है तथा इसका सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी आयोजित की जाए, जिससे लोग जागरूक हो सके। बैठक में बताया गया कि वन विभाग द्वारा विभिन्न नर्सरियों में 9 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग द्वारा 3 लाख 42 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभियान के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा रोड साइड, शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों में तीन लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा विभिन्न विभागों को भी वृक्षारोपण कर उनके फेंसिंग एवं पानी की सुविधा पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मंडोवरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: शोकाकुल परिजनों से लोजपा अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने मिलकर दिया सांत्वना।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार:बक्सर: जिलाधिकारी ने ली विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने मंदिर निर्माण में दिया 5 लाख का सहयोग।

rktvnews

भोजपुर:श्री भागवत कथा सप्ताह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्त कथा सुनकर भाव विह्वल होते रहे:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

मुजफ्फरपुर:75 वर्ष से पुरानी धरोहरों का होगा डिजिटाइजेशन: जिलाधिकारी ने दिये मिशन मोड में कार्य के निर्देश

rktvnews

Leave a Comment