RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मकर संक्रांति दान, त्याग और सामाजिक एकता का प्रतीक : महंत अयोध्यानाथ

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।श्री हनुमान मंदिर, बड़ी मठिया, आरा के महंत एवं पूज्य जीयर स्वामी जी के शिष्य, पूज्य महंत अयोध्यानाथ स्वामी जी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समाज को सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रेरक संदेश दिया। इन्होंने मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को वस्त्र प्रदान कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। साथ ही मकर संक्रांति की परंपरा के अनुसार चूड़ा-दही और तिलकुट का वितरण प्रसाद स्वरूप किया गया।पूज्य महंत अयोध्यानाथ स्वामी जी ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, दान, त्याग और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को चाहिए कि वह जरूरतमंदों के जीवन में सुख और सम्मान लाने के लिए आगे आए। सेवा ही सच्ची भक्ति है और यही हमारे सनातन संस्कारों की पहचान है।इस सेवा कार्यक्रम में रामकिंकर दास, मल्लू जी, बिट्टू सिंह, दीपक तिवारी, पपलू सोनी, दीपक केसरी, अरविंद पांडे एवं दिलीप चौरसिया सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related posts

बीएसएनएल ने तीसरी तिमाही में ₹262 करोड़ का मुनाफा कमाया- 2007 के बाद पहला मुनाफा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों से बातचीत, जिले भर ने देखा लाइव!जिले कि 8 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर।

rktvnews

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आरा के बाम पाली मे प्रभातफेरी निकाली गई।

rktvnews

ईपीएफओ ने उच्च वेतन पर पेंशन के लिए 3.1 लाख से अधिक लंबित आवेदनों के संबंध में वेतन विवरण आदि अपलोड करने के लिए नियोक्ताओं को 31 जनवरी 2025 तक का अंतिम अवसर दिया।

rktvnews

66वें नेशनल स्कूल गेम्स- वेटलिफ्टिंग में बीकानेर के केशव बिस्सा ने जीता गोल्ड मेडल और सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी का खिताब -प्रदेश को ताइक्वांडो और कुश्ती में रजत, कबड़डी, बैडमिंटन और जूडो की टीमों नेे दिलाए कांस्य पदक।

rktvnews

भोजपुर:कंपनी कमांडर पद से सेवानिवृत्त हुए कन्हैया सिंह के आगमन पर हुआ स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment