RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने किया आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड)29 जून।सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आज उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईटी पार्क स्थित नवीन भवन में स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम ) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम में राज्य में स्थित सभी बांध परियोजनाओं के शैडो कंट्रोल स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। आज यूजेवीएनएल के डाकपत्थर बैराज के अधिशासी अभियंता राजकुमार के निर्देशन में एसईओसी में सचिव आपदा की उपस्थिति में शैडो कंट्रोल स्थापित करने की टेस्टिंग की गई।
राजकुमार ने बताया कि टेस्टिंग सफल रही और यूएसडीएमए से कमांड मिलते ही डाकपत्थर बैराज के नियंत्रणाधीन सायरन बज उठा। उन्होंने बताया कि जल्द इसे कंट्रोल रूम में स्थापित कर दिया जाएगा।
इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने सभी बांध परियोजनाओं को निर्देश दिए कि सभी तय समय के भीतर अपने-अपने शैडो कंट्रोल यूएसडीएमए के एसईओसी में स्थापित कर दें। बता दें कि यदि किन्हीं कारणों से बांध परियोजनाओं के नियंत्रणाधीन कंट्रोल रूम से खतरे का सायरन नहीं बजा तो उसे यूएसडीएमए के कंट्रोल रूम से बजाया जा सकेगा।
इस दौरान डॉ. सिन्हा ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित यूएसडीएमए के नए भवन के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौ० ओबैदुल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।

Related posts

09 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नई दिल्ली:रजिस्ट्रार के खिलाफ कथित झूठे प्रचार को लेकर JMI कर्मचारियों ने छह लोगों के विरुद्ध FIR की मांग।

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर रंग जलसा- 2025 की तैयारी को ले की गई बैठक।

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती आयोजित।

rktvnews

इंदौर:एम्प्लॉयीज़ को हमेशा साथ लेकर चलने का गुण है, तो सफलता निश्चित है।

rktvnews

राष्ट्रीय लोक जनता दल बनायेंगे-उपेंद्र कुशवाहा

rktvnews

Leave a Comment