RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 13 मई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सीबीएसई की कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा, “यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। आज का दिन माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का भी दिन है, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने में योगदान दिया है।”
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं: एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती। आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी शक्ति मार्कशीट से आगे कहीं दूर तक जाती है। आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं”।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

प्रिय #ExamWarriors,

सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। आज का दिन माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को भी याद करने का दिन है, जिन्होंने इस उपलब्धि को अर्जित करने में योगदान दिया है।
परीक्षा में शामिल योद्धाओं को आगे आने वाले सभी अवसरों में सफलता की शुभकामनाएं!
जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं: एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती। आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी शक्ति मार्कशीट से आगे कहीं दूर तक जाती है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं।

Related posts

कर्नाटक के हम्पी में आयोजित संस्कृति मंत्रालय की जी-20 संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक का उद्घाटन सत्र आज

rktvnews

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 25 दिसंबर तक कोयला उत्पादन 664.37 मिलियन टन हुआ।

rktvnews

गाजीपुर:पवन बसंती बहे मेरे देश में,बात ऐसी कहां है यारा परदेश में : डॉ. राजकुमार आशिर्वाद

rktvnews

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने ‘वैश्विक पवन दिवस 2024’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

मीडिया, स्त्री और सनसनी: क्या हम न्याय कर पा रहे हैं?

rktvnews

गिरीडीह:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment