RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने गोपनीय शाखा एवं समाहरणालय परिसर में किया झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक एवं डीडीसी समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शहीद स्थल – फांसी तालाब पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद जय मंगल पांडे एवं नादिरअली शाह तथा पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

रेड क्रास में झंडोत्तोलन के पश्चात रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन।

78वें स्वतंत्रता दिवस की उपायुक्त, रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक, विकास कुमार पांडेय ने दी जिलावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)15 अगस्त।78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने प्रातः 7 बजकर 30 मिनट पर अपने गोपनीय कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया। जिसके पश्चात वह समाहरणालय चतरा के लिए रवाना हुए। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने 08:00 बजे झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मौके पर जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन के पश्चात उपायुक्त रमेश घोलप व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने 08 बजकर 15 मिनट पर शहीद स्थल – फांसी तालाब पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद जय मंगल पांडे एवं नादिरअली शाह के फोटो पर माल्यार्पण के साथ-साथ झंडोत्तोलन किया। वहीं 08 बजकर 25 मिनट पर पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, साथ हीं रेड क्रास, चतरा में 08 बजकर 30 मिनट पर झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। मौके पर एसपी विकास पांडेय, डीडीसी पवन कुमार मंडल, एसडीओ सुरेन्द्र उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनीष लाल, डॉ उत्तम कुमार, रेड क्रॉस के सचिव धर्मेन्द्र पाठक, कार्यकारणी सदस्य पंकज दुबे, जितेंद्र जैन, जावेद पप्पू रजा के अलावा जीएनएम मधुलता कुमारी, एएनएम जयंती कुमारी, लैब टेक्नीशियन सुमन कुमारी, विजय कुमार सहायक तापेश्वर सोनी सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विनय भारती पार्क पहुंच शहीद विनय भारती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।
उक्त कार्यक्रमों के पश्चात सभी वरीय पदाधिकारी मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा के लिए रवाना हुए।

Related posts

आईएनएस तमाल ने इटली में नेपल्स बंदरगाह की यात्रा पूरी की।

rktvnews

भोजपुर:विधिक सेवा दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में प्रभात फेरी का आयोजन।

rktvnews

पटना:राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बक्सर:डीएम और एसपी ने किया विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:कंटेनर ट्रक और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, पिकअप चालक समेत पांच घायल।

rktvnews

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, ईडी ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment