RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:डा कुमार कौशलेंद्र वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलानुशासक बने।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून।जगजीवन कॉलेज आरा के रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो कुमार कौशलेंद्र को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा का कुलानुशासक बनाया गया है। इसकी अधिसूचना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार द्वारा पत्रांक 1133/स्थापना दिनांक 27.6.2024 से जारी कर दिया गया है। ये अगले नियुक्ति होने तक तत्काल प्रभाव से कार्य करते रहेगें। प्रो अनुज रजक के त्यागपत्र देने से यह पद खाली हो गया था।
बताते चले की प्रो कुमार कौशलेंद्र की नियुक्ति शेरशाह कॉलेज में 1986 को हुई थी, वर्तमान में यह जगजीवन कॉलेज विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग में कार्यरत हैं। इनकी कार्यशाली और व्यवहार कुशलता ने इन्हें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में तीन बार निर्वाचित सीनेट सदस्य एवं निर्वाचित सिंडिकेट सदस्य रह चुके हैं। प्रो कुमार विश्वविद्यालय के विभिन्न समितियां में कार्य करने के साथ-साथ वित समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। परीक्षा विभाग में लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव है।कॉलेज एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित परीक्षाओं में विशेष रूप से आमंत्रित रहते हैं। परीक्षा विभाग के ओएसडी भी रह चुके हैं।
प्रो कुमार ने दूरभाष पर सबसे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन को बनाने के लिए बधाई दी और कहा कि जिस विश्वास से विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुझे बनाया है मैं उन कार्य को बखूबी निर्वहन करुंगा। बधाई देने वाले सदस्यों में जगजीवन कॉलेज की प्राचार्या प्रो आभा सिंह, b.ed कॉलेज के प्राचार्य प्रो के के सिंह, प्रो शैलेंद्र ओझा, प्रो संजय सिंह, प्रो एम एन पांडेय ,प्रो शिव प्रकाश सिंह ,प्रो कुंदन कुमार सिंह ,प्रो ललित सागर, डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा डॉ रमाशंकर प्रसाद, मुनमुन तिवारी पूर्व सीनेटर आदि रहे।

Related posts

नौसेना प्रमुख का पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम का दौरा।

rktvnews

भोजपुर:गांव में निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था कराना सराहनीय पहल: पुलिस अधीक्षक

rktvnews

भोजपुर: PK जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान, जिला महिला अध्यक्ष ने कहा- करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नीट (NEET) परीक्षा को लेकर बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

सिनेमाई मास्टरपीस ‘बर्लिन’ ने JIO मामी फेस्टिवल में अपनी भारतीय शुरुआत की: बड़े पर्दे पर साज़िश की एक यात्रा सामने आती है।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज असम में 44,703 सफल उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

Leave a Comment