RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पिथौरागढ़:मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पिथौरागढ़ में ” स्वीप -होली” का आयोजन।

RKTV NEWS/पिथौरागढ(उत्तराखंड) 23 मार्च। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पिथौरागढ़ में ” स्वीप -होली” का आयोजन किया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य होली के माध्यम से पूरे जिले के मतदाताओं को जागरूक करना था. होली के प्रारंभ में रीना जोशी जिलाधिकारी द्वारा बंधन की रस्म में पूरी करके दीप प्रज्वलित किया गया और गणेश वंदना के साथ होली प्रारंभ हुई. मतदाता जागरूकता गीत गया. तदोपरांत नगर की सभी संस्कृतिक समितियां से जुड़ी हुई महिलाओं के द्वारा “होली का रंग -स्वीप के संग” कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को जिलाधिकारी रीना जोशी के द्वारा पूरे जिले के सभी नागरिकों को होली की शुभकामना देते हुए मतदाता शपथ कराई गई. और आने वाली 19 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए सभी सांस्कृतिक दलों, सभी कलाकारों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों तथा संभ्रांत लोगों के द्वारा मतदाताओं को जागरुक कर शत प्रतिशत मतदान के लिए कार्य करने की अपील की गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार. अपर जिला अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बरनवाल उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंकज जोशी, जिला सूचना अधिकारी के एल टम्टा,nic से गौरव कुमार,के साथ-साथ कलेक्ट्रेट और विकास भवन के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. गायिकाओं में उमा पांडेय दीपा जोशी, नीतू जोशी मंजू लुंठी,प्रीति रावत लक्ष्मी भट्ट,दीपा पंत,कमला तिवारी आदि महिलाओं ने रंगो उत्सव में बढ़ चढ़कर सहभागिता की।

Related posts

पूर्वी चंपारण:“जीविका” मोतिहारी के तत्वाधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : छेर नदी डायवर्सन हादसा प्रशासनिक संवेदनहीनता : राहुल तिवारी

rktvnews

10 अगस्त को होगा इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आगाज!जिले के 74 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलेगी सौगात।

rktvnews

भोजपुर:आरा शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, कूड़े के ढेर से मुक्ति व जल जमाव के स्थाई निदान जैसे ज्वलंत मुद्दों पर समयबद्ध कार्यवाही की मांग पर नगर आयुक्त से मिला भाकपा–माले का प्रतिनिधिमंडल।

rktvnews

भोजपुर:”नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” कार्यक्रम आयोजित! श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज के हुआ आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:सामाजिक बदलाव में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय, महिलाएं नई पीढ़ी में संस्कृति और संस्कारों की संवाहक:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment