RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिले में स्वीप कोषांग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 सितंबर।आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारियों के निमित जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग के द्वारा पूरे जिले में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना और आमजन को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है।इसी क्रम में जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा अनोखे अंदाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। मेहंदी और आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से ग्रामीण परिवेश में मतदान का संदेश पहुँचाया जा रहा है।अब तक जिले अंतर्गत लगभग 2 लाख घरों में भ्रमण किया जा चुका है तथा 6,500 से अधिक नए फॉर्म-6 जमा किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जीविका स्वयं सहायता समूह के द्वारा सभी सदस्यों का मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित जा रहा है। मेहंदी एवं रंगोली जैसी सृजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाकर जीविका दीदियों ने ग्रामीण समाज में मतदान के महत्व को जीवंत किया है। उन्होंने अपने समूहों के माध्यम से सभी मतदाताओं से अपील की है कि आगामी चुनाव के दिन घर से निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में मतदान अवश्य करें।

Related posts

भोजपुर:बच्चों में पाठ्य सामग्री तथा विधवा और बुजुर्गों में कंबल वितरित!संकल्प का नहीं है कोई विकल्प:ऋषिकेश पाठक

rktvnews

बक्सर :अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा, की अध्यक्षता में नगर भवन, बक्सर में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

भोजपुर: जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ ए अहमद की अध्यक्षता में इंडेक्स टेस्टिंग प्रोग्राम को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

किरेन रिजिजू ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में समरसेबुल पंप और टंकी विभू जैन की पहल से जल्द।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री दून सैनिक इंस्टीट्यूट में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ‘एक संवाद: वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment