RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बकरीद को ले गीधा थाना में शांति समिति की बैठक।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जून।कोईलवर प्रखंड के क्षेत्र अंतर्गत गीधा थाना में शनिवार को शाम थानाध्यक्ष प्रिया शीला के अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर एक शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया है। वहीं बैठक में आगामी 17 जून 2024 बकरीद को लेकर यह बैठक आयोजित किया गया जिसमें गीधा थानाध्यक्ष प्रिया शीला ने कहा कि क्षेत्र में आप सभी शान्ती से बकरीद पर्व को मनायें।बकरीद के दिन किसी तरह का हंगामा एवं अफवाह फैलाने वाले असमाजिक लोगो पर पैनी नजर रखते हुए,कड़ी कार्रवाई करने कि बात की। वहीं इस बैठक में एसआई मुकेश कुमार, उमाशंकर सहनी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए जिसमें मुखिया सुनील कुमार,अनिल सिंह, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, संग्राम सिंह, रविंद्र कुमार,विनोद कुमार, शंकर चौधरी,संजय कुमार, रविंद्र नारायण सिंह,उमेश सिंह, जयप्रकाश महतो, हरेंद्र पासवान सहित दर्जनों लोगों उपस्थित हुए।

Related posts

भोजपुर:देश विदेश के फिजिशियन कांन्फ्रेंस में किया अपने ज्ञानकी साझेदारी : डा के एन सिन्हा

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:नियमित कार्यों पर प्राथमिकता से दें ध्यान : जिला पदाधिकारी

rktvnews

राजस्थान डिस्कॉम्स को पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए गोल्ड अवॉर्ड।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक ‘स्वच्छ दिपावली शुभ दिपावली’ अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने वीर कुँवर सिंह को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

संविधान का बार -बार अपमान करने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे हैं : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

Leave a Comment