RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी का हुआ स्वागत।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )16 जून। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी के मंत्री बनने के बाद प्रथम बार अजमेर आगमन पर सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया।
अजमेर सांसद तथा भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी का शनिवार को मंत्री बनने पर प्रथम बार संसदीय क्षेत्र में आगमन हुआ। उनका दूदू विधानसभा क्षेत्र से ही विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। अजमेर जिले में प्रवेश पर बान्दर सिन्दरी में किशनगढ़, सिलोरा, सुरसुरा, पाटन, अरांई क्षेत्र के बड़ी संख्या में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा स्वागत किया गया। डींडवाड़ा के ग्रामीणों के द्वारा टोल प्लाजा से पहले स्वागत किया गया। टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में जन समूह ने आतिशबाजी कर माल्यार्पण किया।
श्री चौधरी का किशनगढ़ नगर में प्रवेश पर नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शानदार स्वागत किया गया। इसमें कृषक कल्याण के कर्तव्य को सुचारू सम्पादित करवाने के प्रतीक स्वरूप हरियाली का उपहार प्रदान किया गया। नगर प्रवेश के समय ही सम्मान समारोह स्थल पर बारिश हुई। उनका रोड़वेज बस स्टेण्ड, कृषि उपज मण्डी समिति, तिलक नगर, राधा कृष्ण विहार, पहाड़िया चौराहा, कृष्णपुरी, गेगल सहित अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी, श्री मदनगंज व्यापार मण्डल, गणगौर महोत्सव समिति, सायंकालीन मिलन ग्रुप, अग्रवाल समाज, दशहरा मेला कमेटी जैसे कई संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल थे। जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई।
केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि कृषक वर्ग के कल्याण की जिम्मेदारी अजमेर के आमजन के आशिर्वाद से मिली है। इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया। कहा कि अजमेर संसदीय क्षेत्र की पेयजल सहित समस्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना प्रमुख ध्येय रहेगा।

Related posts

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनवाड़ी पोषाहार व्यवस्था की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण पोषण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

गिरीडीह:जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने JSLPS अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

नौसेना कमांडरों का सम्मेलन 24/1

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी सोनाली सिंह ने किया कंबल वितरण।

rktvnews

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी।

rktvnews

Leave a Comment