RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बाढ़ से एक भी जान नहीं जाने देने का संकल्प: पूर्व चेतावनी प्रणाली होगी और अधिक सशक्त।

BSDMA, BMSK, IMD एवं DMD ने पूर्व चेतावनी तंत्र को और मजबूत बनाने पर बनाई रणनीति।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )09 जुलाई।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) के सभाकक्ष में आज बिहार मौसम सेवा केंद्र (BMSK), भारतीय मौसम विभाग (IMD) तथा आपदा प्रबंधन विभाग (DMD) के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य राज्य में बाढ़ संबंधी पूर्व चेतावनी प्रणाली को अधिक प्रभावी, समन्वित एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाना था।
बैठक का लक्ष्य राज्य के नागरिकों तक बाढ़ से पूर्व सटीक, समयबद्ध एवं विश्वसनीय सूचना पहुँचाकर जन-धन की क्षति को न्यूनतम करना तथा सुरक्षित निकासी एवं पूर्व तैयारी को सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर सभी संस्थाओं ने “बाढ़ से एक भी व्यक्ति की जान नहीं जाएगी” के साझा संकल्प को दोहराते हुए कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक पूर्व चेतावनी प्रणाली बाढ़ जैसी आपदाओं में जन-धन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।
निर्णय लिया गया कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार मौसम सेवा केंद्र, भारतीय मौसम विभाग, तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के बीच तकनीकी समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। सभी संस्थाएँ एकीकृत रूप से कार्य करते हुए नागरिकों तक एक समान, विश्वसनीय एवं समयबद्ध चेतावनी पहुँचाएंगी, जिससे भ्रम की स्थिति समाप्त होगी और प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा सकेंगी।
विशेषज्ञों ने बाढ़ पूर्वानुमान, इनुंडेशन मैप (Inundation Mapping), फ्लैश फ्लड गाइडेंस, रडार एवं उपग्रह आधारित मौसम निगरानी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित पूर्वानुमान मॉडल तथा पंचायत स्तर तक चेतावनी पहुँचाने की व्यवस्था पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। यह भी निर्णय लिया गया कि चेतावनी संदेशों को अधिक सरल, क्षेत्र-विशिष्ट एवं कार्रवाई योग्य बनाया जाएगा, ताकि अंतिम व्यक्ति तक समय पर उपयोगी सूचना पहुँच सके।
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से राज्य की पूर्व चेतावनी प्रणाली और अधिक प्रभावी बनेगी तथा समय पर सूचना उपलब्ध कराकर बाढ़ के दौरान जन-धन की क्षति को न्यूनतम करने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकेगा।

बैठक में चर्चा के प्रमुख बिंदु

राज्य में “जीरो लॉस ऑफ लाइफ” (Zero Loss of Life) के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु समन्वित कार्ययोजना तैयार करना।

• BMSK, IMD, DMD एवं BSDMA के बीच तकनीकी समन्वय को और सशक्त बनाना।

• राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के माध्यम से एकीकृत पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करना।

• पंचायत एवं स्थानीय स्तर तक समयबद्ध, सटीक एवं कार्रवाई योग्य चेतावनी संदेश पहुँचाने की व्यवस्था विकसित करना।

• फ्लैश फ्लड गाइडेंस, इनुंडेशन मैप एवं निर्णय सहायता प्रणाली (Decision Support System) का प्रभावी उपयोग।

• पूर्वानुमानों के नियमित सत्यापन (Forecast Verification) एवं उनकी शुद्धता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना।

• आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रडार एवं उपग्रह आधारित मौसम विश्लेषण का अधिकतम उपयोग करना।

• बाढ़ पूर्व तैयारी, सुरक्षित निकासी, राहत शिविर प्रबंधन एवं जन-जागरूकता को और प्रभावी बनाना।

• विभिन्न एजेंसियों के बीच डेटा साझा कर संयुक्त रूप से वैल्यू एडेड पूर्वानुमान विकसित करना।

• समय पर पूर्व चेतावनी उपलब्ध कराकर बाढ़ से होने वाली जन-धन की क्षति को न्यूनतम करना।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में DMF अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बेतिया: 28 अगस्त से शुरु होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता।

rktvnews

भोजपुर के शाहपुर में मन की बात” का 100वां एपिसोड सुना भाजपा समर्थकों ने।

rktvnews

भोजपुर : क्रिकेट मैच में सूहियाॅ की टीम को विजयश्री! सोनबरसा में हुआ मैच।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने युवाओं से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बनने के लिए क्विज में भाग लेने का आग्रह किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 मार्च 26

rktvnews

Leave a Comment