RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:मंत्री हफीजूल हसन ने आंची देवी गर्ल्स मिडिल स्कूल में बांटी 700 से अधिक साइकिलें।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)09 जुलाई।छात्राओं की शिक्षा को सुगम बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज मधुपुर स्थित आंची देवी गर्ल्स मिडिल स्कूल में एक भव्य साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग, झारखण्ड सरकार हफीजूल हसन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत विद्यालय की 700 से अधिक छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया।

इसके अलावा इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, “हमारी सरकार बेटियों की शिक्षा और उनके आत्मनिर्भर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुदूर क्षेत्रों से स्कूल आने-जाने में छात्राओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए साइकिल वितरण योजना चलाई जा रही है। साइकिल मिलने से न सिर्फ छात्राओं का समय बचेगा, बल्कि उनकी पढ़ाई बीच में छूटने (ड्रॉपआउट) की दर पर भी रोक लगेगी।” उन्होंने आगे कहा कि बेटियां हमारे समाज का गौरव हैं और उन्हें शिक्षित व सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।
साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने भी सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व संबंधित अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं एवं कार्यालय व्यवस्था की ली जानकारी।

rktvnews

झारखंड:खूशहाल और विकसित पलामू के लिए जाति धर्म से उपर उठकर योग्य उम्मीदवार का चयन करें :के एन त्रिपाठी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से मुलाकात की।

rktvnews

एसएसआर 2024 की तैयारी व प्री रिवीजन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अहेरा पर्यटन जोन में चीतों की मौजूदगी से अब पर्यटक चीतों को देख सकेंगे।

rktvnews

राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर द्वारा अनुमंडलीय स्तरीय “अंबेडकर परिचर्चा “की गई आयोजित

rktvnews

Leave a Comment