RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गढ़वा:हरादाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, दो भट्ठियां ध्वस्त, 1000 किलो जावा-महुआ नष्ट।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)09 जुलाई।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद संजीत देव के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 09 जुलाई 2026 को रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत हरादाग में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध चुलाई शराब के निर्माण में प्रयुक्त दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया।

छापेमारी के दौरान टीम ने 75 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। साथ ही शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए लगभग 1000 किलोग्राम जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया, ताकि इसका दोबारा उपयोग न हो सके।
इस मामले में अवैध शराब निर्माण एवं संचालन में संलिप्त पाए गए तीन व्यक्तियों क्रमशः राजू चौधरी, पिता–राजेंद्र चौधरी, निवासी–हरादाग कला, धर्मेंद्र चौधरी, पिता–स्वर्गीय मुखराज चौधरी,निवासी–हरादाग कला तथा चंदन कुमार, पिता–लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, निवासी–हरादाग खुर्द के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

प्रधानमंत्री ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:गृह मंत्री द्वारा अंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने निकाला “डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च”।

rktvnews

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने सेवानिवृत्ति से जुड़ा सेविंग्स प्रोडक्ट ICICI प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स’ किया लॉन्च।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय एनसीओआरडी की बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रावण दहन।

rktvnews

सारण: विशिष्ट शिक्षक डॉ जफर हुसैन निलम्बित,प्रत्याशी के लिए मांग रहे थे वोट, दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment