RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चंद्रशेखर जी समाजवाद के प्रखर नेता एवम आजादी के अग्रदूत थे:राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जुलाई ।8जुलाई को श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री समाजवादी चिंतक श्रद्धेय चंद्रशेखर जी का पुण्यतिथि समरोह यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोजपा जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, डॉ रघुवर चंद्रवंशी एवं सुरेश यादव द्वारा चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।लोजपा के राजेश्वर पासवान ने कहा कि चंद्रशेखर जी समाजवाद के प्रखर प्रहरी एवम आजादी के अग्रदूत थे। उन्होंने महात्मा गांधी और आचार्य नरेंद्र जी से प्रभावित होकर आजादी के लड़ाई में कूद गए थे। डॉक्टर रघुबर चंद्रवंशी ने कहा कि सामाजिक समरसता और आर्थिक विषमता के विरोध मे सड़क से लेकर सदन अपने जीवन के अंतिम पड़ाव तक लड़ते रहे। प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि जब पीवी नरसिंह राव की सरकार मने आर्थिक उदारीकरण के नाम पर भूमंडलीय कारण किया गया था तो श्रद्धेय चंद्रशेखर जी ने इसका घोर विरोधी किया था । समारोह को संबोधित करने वाले लोगों में सुरेश यादव श्याम कुमार मुन्नू राजेश साहू संतोष पासवान प्रमोद मुखिया डॉक्टर परवीन कुमार वार्ड पार्षद प्रयाग यादव सुदर्शन यादव केडी पासवान अरविंद ओझा रजनीश यादव चंदन पासवान विजयनंद पासवान भगवान पासवान बदरी यादव ददन यादव सतेंद्र सिंह बहादुर शाह धनराज शाह प्रकाश सिंह महेंद्र मंडल राधेश्याम विनोद कुमार आदि रहे।

Related posts

सिविल-20 इंडिया 2023 की कार्यसमिति की बैठक नागपुर में शुरू।

rktvnews

क्या 2047 विकसित भारत की राजनीति, विश्वगुरु के नारे को साकार कर पायेगी?

rktvnews

भाकपा माले ने मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी ₹600 और राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी दर ₹35000 सहित विभिन्न मुद्दों के साथ लोकसभा चुनावी घोषणा पत्र किया जारी।

rktvnews

राजस्थान:नववर्ष पर रैनबसेरों में पहुंचे मुख्यमंत्री जाना लोगों का हाल, लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा, निराश्रितों को बांटे कम्बल।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

छपरा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक!प्रभावी एवं पारदर्शी बीज वितरण, चरणबद्ध ढंग से संपूर्ण जिले की मिट्टी की फर्टिलिटी मैपिंग को लेकर दिया गया महत्वपूर्ण दिशा निदेश।

rktvnews

Leave a Comment