RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोजपुर: काले बादलों की ओट में छिपा चंदवा का चांद।

कुछ ऐसा ही नजारा दिखा बाबू जी की पुण्यतिथि पर

आरा/भोजपुर (नरेंद्र सिंह)07 जुलाई।चंदवा स्थित भारत के उप प्रधानमंत्री के समाधि स्थल पर माल्यार्पण के पश्चात बाबू जी की 40 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीरा कुमार के पुत्र डॉ अंशुल कुमार के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम का संचालन सीता राम रवि ने किया।
समाधी स्थल पर पुष्पांजलि देने के लिए आम व खास लोगों की भीड़ रही। सर्व धर्म प्रार्थना के दौरान व्यास कमलेश “आंनद” ने अपनी टीम तबला वादक देवेश दुबे, पीनाट पर बुचूल के साथ शिव नारायणी भजन प्रस्तुत किया। वहीं गया से आए रामधनी ने बाबू जी के जीवन पर गीत गाया,सरदार सर्वजीत सिंह ने गुरुवाणी गाया।कन्हैया व्यास के साथ साथ जैन समाज के शशांक जैन ने जैन धर्म का मंत्रोच्चारण किया।
दिनारा से आए विधायक आलोक कुमार सिंह,रोहतास महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रिंकू देवी बिंद,राष्ट्रीय जगजीवन संघ के अध्यक्ष अमरजीत कुमार आदि से पूछे गए प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा की भले ही प्रशासन और यहां के मंत्री ,विधायक आए या नहीं आए पर बाबू जी सभी के थे।उनके समर्थकों की भीड़ आप देख सकते हैं।कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता हाकिम प्रसाद,कांग्रेस के भोजपुर जिला अध्यक्ष श्रीधर तिवारी,पूर्व अध्यक्ष अशोक राम,जदयू के स्थानीय नेता सह अधिवक्ता देवी दयाल राम,आयोजन के देखरेख कर्ता सूर्य प्रकाश के साथ कांग्रेस के रोहतास, कैमूर , बक्सर आदि के नेता शामिल थे।पर एक सवाल बार बार चर्चाओं के बीच जारी रहा कि इस बार जिला प्रशासन की तरफ से कोई खास व्यवस्था नहीं थी और न कोई प्रतिनिधि प्रशासन का आया। वहीं भाजपा के स्थानीय विधायक व मंत्री से लेकर भाजपा ,जदयू,हम आदि पार्टी का कोई बड़ा चेहरा भी नदारद रहा।तभी तो यह कयास लगाए गए की इस बार चंदवा का चांद काले बादलों की ओट में छिप रहा है यानी अन्य राजनैतिक दल बाबू जी को कांग्रेस नेता के रूप में देख रहे हैं।

Related posts

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 की तैयारी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:क्लेम केस के निष्पादन के लिए दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: राहुल गांधी के 30 अगस्त को आरा आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को ले कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

आगामी बिहार चुनावों में धनबल के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी किए।

rktvnews

बेंगलुरु:गोद ली हुई बच्ची की धूमधाम से संपन्न हुई रिंग सेरेमनी।

rktvnews

अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 71वें राष्ट्रीय पुरस्कारों के दौरान वर्ष 2023 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment