शाहपुर/भोजपुर( राकेश मंगल सिन्हा) 20 अगस्त।शाहपुर प्रखंड के गौरा निवासी पूर्व जिला पार्षद तथा भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में आधुनिक भारत के शिल्पकार, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि स्व राजीव गांधी देश के ही नहीं अपितु पूरे विश्व के नेता थे। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश का चौमुखी विकास हुआ। उनके कार्यकाल मे ही त्रिस्तरीय पंचायती राज की स्थापना हुई। वे कंप्यूटर क्रांति के मसीहा, डिजिटल इंडिया के आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक एवं दूरसंचार क्रांति के जनक के रूप में याद किए जाते हैं। उन्होंने नवोदय विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा जगत में क्रांति लाया। वे उच्च स्तरीय शिक्षा और आईटी के जनक के रूप में जाने जाते हैं। उनके प्रधानमंत्रित्व कल में देश ने विकास में नया कीर्तिमान स्थापित किया जिससे भारत विश्व पटल पर शक्ति संपन्न देश बना। राजीव जी सहनशील और निर्मल स्वभाव के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपनी कुर्बानी दी। भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि स्व राजीव गांधी की जयंती पर हम सभी उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की देश की आजादी मे कोई सहभागिता नहीं थी, वैसे लोग देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट ने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वंशवाद भरा हुआ है। पुष्पांजलि सभा में तीर्थनाथ दुबे, अरुण सिंह, राजेंद्र ओझा, श्रीधर तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, पन्नग कुमार त्रिपाठी, प्रमोद राय, मो चांद, नवीन कुमार, सत्य प्रकाश राय, रतन धमालिया, रामानुज दुबे, आशुतोष ठाकुर, रामबचन तिवारी, देव कुमार सिंह, नागेंद्र मिश्रा, कृष्णकांत, नर्वदेश्वर ओझा, अरविंद सिंह, मनोज कुमार अंजनी, लक्ष्मण ठाकुर, कन्हैया पासवान लुटावन, श्याम सुंदर पांडे, राजू पाठक, जितेंद्र शर्मा, रविंद्र कुमार, सूर्य प्रकाश, श्याम नारायण दुबे, अभिमन्यु कुमार यादव, भानु प्रताप सिंह, लाल मोहन सिंह, राज कुमार प्रसाद सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
previous post
