RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गढ़वा:हरादाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, दो भट्ठियां ध्वस्त, 1000 किलो जावा-महुआ नष्ट।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)09 जुलाई।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद संजीत देव के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 09 जुलाई 2026 को रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत हरादाग में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध चुलाई शराब के निर्माण में प्रयुक्त दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया।

छापेमारी के दौरान टीम ने 75 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। साथ ही शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए लगभग 1000 किलोग्राम जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया, ताकि इसका दोबारा उपयोग न हो सके।
इस मामले में अवैध शराब निर्माण एवं संचालन में संलिप्त पाए गए तीन व्यक्तियों क्रमशः राजू चौधरी, पिता–राजेंद्र चौधरी, निवासी–हरादाग कला, धर्मेंद्र चौधरी, पिता–स्वर्गीय मुखराज चौधरी,निवासी–हरादाग कला तथा चंदन कुमार, पिता–लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, निवासी–हरादाग खुर्द के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

एनटीपीसी ने लगातार छठे वर्ष ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023’ जीता

rktvnews

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, श्री जी. किशन रेड्डी और अजय भट की उपस्थिति में पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक का उद्घाटन किया।

rktvnews

दोहा, छंद और चौपाई पर गायन की अनूठी प्रतिस्पर्धा! पुरस्कारों पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का कब्जा।

rktvnews

भोजपुर:स्कूल की बजी घंटी, सड़क पर हुई प्रार्थना और चली क्लास।

rktvnews

भोजपुर: नाटकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग जागरूकता अभियान।

rktvnews

मरघट का सन्नाटा न पसरे, इसलिए आधे घंटे का डिजिटल मौन।

rktvnews

Leave a Comment