RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून। बुधवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में एमo डीo डीo ऑफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे न्याय तक पहुंच-2 के तहत व बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा दिशा एक प्रयास, भोजपुर के संयुक्त प्रयास से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 01जून से 30 जून तक यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसके तहत बुधवार को सरथूआ गांव के मुसहर टोली में श्रम संसाधन विभाग एवं दिशा एक प्रयास के सहयोग से 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया।जिसके तहत घर-घर जाकर बाल मजदूरी तथा बाल व्यापार के बारे में जागरूक किया गया।ताकि संस्था के प्रयास से इस जिले से बाल श्रम को मुक्त किया जा सके।दिशा एक प्रयास के सचिव सुनीता सिंह ने बताया की बाल श्रम एक कानूनन अपराध है। इसे हर हाल में समाप्त किया जाना चाहिए। इसके लिए हमारी संस्था संकल्पित है। हमारे संस्था द्वारा विगत समय में कई बाल श्रमिको को मुक्त भी कराया है।आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। साथ ही साथ लोगों को बैनर और पोस्टर के माध्यम से भी जागरूक किया गया। मौके पर संस्था के कई सदस्य अपना सहयोग प्रदान किया जिसमें अहम भूमिका चंदन कुमार, राजेश कुमार राय, रामशरण शर्मा, बृजेश कुमार, संतोष कुमार, अमरेंद्र मिश्रा, राहुल यादव, कमलेश कुमार यादव आदि की रही।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना पुस्तक मेला का किया उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के अन्तर्गत उ0प्र० लोक सेवा आयोग द्वाराडिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक तथा कोषाधिकारी/लेखाधिकारीपद पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर जिला को आधारभूत संरचना प्रक्षेत्र में पूरे देश में प्रथम स्थान हुआ प्राप्त।

rktvnews

अत्याधुनिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ कवरत्ती का पहला ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र से 250 करोड़ रुपये बचाने, 190 लाख लीटर डीजल की खपत कम होने और 58,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने का अनुमान।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के तीन प्रतिशत और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दी।

rktvnews

राजस्थान:महाराजा सूरजमल देश के गौरव उनके शासनकाल में सभी को मिले समान अधिकारः मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment