RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 जून। बुधवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य तथा भोजपुर हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सभा कक्षपति प्रो बलिराज ठाकुर की धर्मपत्नी गिरिजा देवी के निधन पर अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में आचार्य भारतभूषण ने कहा कि श्रीमती गिरिजा देवी जी एक आदर्श गृहिणी तथा समाजसेवी थीं। उन्होंने संयुक्त परिवार के आदर्शों का अपने जीवन में पालन व रक्षण किया। आज परिवार में बिखराव की परिस्थितियां पैदा हो जा रही हैं। ऐसे में आदर्श भारतीय मर्यादा, संयुक्त परिवार का संचालन तथा घर पर निरंतर पधारने वाले अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि का स्वागत कर प्रो बलिराज ठाकुर के राजनीतिक-सामाजिक और साहित्यिक जीवन को संबल प्रदान करनेवाली गिरिजा देवी को नमन और हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सत्येंद्र नारायण सिंह अधिवक्ता, अखिलेश्वर नाथ तिवारी अधिवक्ता ,कुमार सौरभ ,वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ,उमेश सिंह कुशवाहा, प्रो नंद जी दुबे, डॉक्टर सत्यनारायण उपाध्याय, विश्वनाथ दुबे , पत्रकार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि रहे।
