RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के तीन प्रतिशत और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 16 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दे दी है। यह वृद्धि 01 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगी, जो मूल वेतन/पेंशन के 50 प्रतिशत की मौजूदा दर से तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है, ताकि बढ़ती महंगाई से राहत प्रदान की जा सके।
यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप की गई है। डीए और डीआर दोनों में धनराशि भुगतान से राजकोष पर प्रति वर्ष 9,448.35 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ेगा। इससे केन्द्र सरकार के लगभग 49.18 लाख कर्मचारियों और 64.89 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

Related posts

सारण:मतदाता दिवस पर कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया EVM /VVPAT वेयर हॉउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

सड़क पर कफ़न बुनती सफ़ेद लाइट:“सड़क हादसों की अनकही कहानी :सफ़ेद हेडलाइट्स का सच”

rktvnews

भारत का क्वांटम भविष्य अमरावती से शुरू हो रहा है क्योंकि ‘‘नेशनल क्वांटम मिशन’’ राज्य को एक रणनीतिक स्प्रिंगबोर्ड के रूप में स्थापित कर रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर जल्द होगी डिग्री कॉलेज की स्थापना : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर : बिहार दिवस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बॉक्सिंग टीम हुई सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment