RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बाल श्रम निषेध क्यों? विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून। बुधवार 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर ‘नई आशा‘ के कार्यालय सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय था-“बाल श्रम निषेध क्यों?”
मुख्य वक्ता जयंत कुमार, श्रम अधीक्षक भोजपुर ने कहा कि 14 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों से किसी प्रकार का श्रम करना दंडनीय अपराध है। अगर किसी क्षेत्र में बाल श्रमिक की सेवा लेते पाया गया तो नियोक्ता के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। अगर आप लोग भी ऐसा देखे तो विभाग को तत्काल सूचना दें। बिना सामाजिक जागरूकता के बाल श्रम को रोकना कठिन है।विभाग द्वारा बाल श्रमिक को तत्काल मुक्त कराकर उसके पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही नियोक्ता के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। श्री जयंत कुमार ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित कराई जा रही हैं। उन्होंने बाल श्रमिक के विरुद्ध विभाग द्वारा किए गए कार्य एवं नियमों की विस्तृत चर्चा की। प्रधानाघ्यापिका कंचन कामिनी ने कहा कि जब से नया श्रम कानून आया है,भारत में बाल श्रमिको की संख्या में काफी कमी आई है। इनके पुनर्वास हेतु भी सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। घरों में कार्य करने वाले बाल श्रमिकों के प्रति समाज को सचेत रहने की जरूरत बताई। श्रम पवर्तन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बाल श्रम निषेध कानून के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए इस अभियान की सफलता में सहयोग की अपील की। अध्यक्षता डॉ भीम सिंह भवेश, संचालन दर्शना कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सत्यम केसरी ने किया। मौके पर इंटर्नशिप कर रहे एलपीयू की मोनी कुमारी, प्रकाश कुमार सिंह, माधव जी, अर्पित कुमार, धीरज कुमार, अदित्यराज, विकास कुमार, प्रियांशू कुमार, रोहित कुमार दुबे सहित राकेश सिंह, मनीष वत्स, बिट्टू कुमार, कुंदन कुमार एवं सुमित पांडेय आदि थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

चतरा:जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु 8 अक्टूबर को होगा फिजिकल टेस्ट।

rktvnews

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन माँ दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है।

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 3 लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में 1200 करोड़ रूपये की सहायता राशि का मुख्यमंत्री ने माऊस क्लिक कर किया एकमुश्त हस्तांतरण।

rktvnews

भोजपुर: संध्या चौपाल के माध्यम से जीविका दीदियों द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

गिरीडीह:स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुगम बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सदर अस्पताल सभागार में अस्पताल प्रबंधक समिति एवं रक्त केंद्र से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment