RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भूपेंद्र यादव ने केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का पदभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।भूपेंद्र यादव ने आज 11 जून 2024 को केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। पर्यावरण भवन स्थित कार्यालय में सचिव (ईएफ एंड सीसी) लीना नंदन और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कीर्तिवर्धन सिंह ने भी राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला।
पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केन्‍द्रीय मंत्री ने यह अवसर प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह मंत्रालय में अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने सहयोगी राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में इस मंत्रालय द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं और सरकार पर्यावरण और विकास को एक साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मिशन लाइफ- पर्यावरण के लिए जीवनशैली जैसी पहलों पर ध्यान केंद्रित किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर पर्यावरण संकट है और प्रधानमंत्री ने ग्लासगो, जलवायु सम्मेलन 2021 में मिशन लाइफ- पर्यावरण के लिए जीवनशैली की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि मिशन लाइफ का उद्देश्य जलवायु-सकारात्मक कार्यों के लिए व्यक्तियों को संगठित करना और पर्यावरण के अनुकूल स्‍वतंत्र प्रयासों को सुदृढ़ और सक्षम करने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण और विकास साथ-साथ चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बढ़ती ग्‍लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए “एक पेड़ माँ के नाम” नामक पौधारोपण पहल भी शुरू की है और सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस पहल में भाग लें, जिसे माननीय प्रधानमंत्री ने 2024 में विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है। इससे बढ़ते तापमान, मरुस्थलीकरण और जैव विविधता के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।
पदभार संभालने के बाद मंत्री ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की, जहाँ उन्हें मंत्रालय की प्रमुख पहलों और नीतिगत मुद्दों के बारे में जानकारी दी गई।

Related posts

नवादा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. ने डिस्पैच सेंटर का किया भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर:आर्यन एजुकेशनल एवं राधिका पारा मेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न।

rktvnews

घूंघट से बैंकिंग तक: रोइनेट की ‘बीसी-सखी’ पहल से बदल रही हैं ग्रामीण महिलाओं की ज़िंदगी।

rktvnews

जयंत चौधरी ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

7 मार्च सुबह 4.50 पर है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment