RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखण्ड:रीढ़ विहीन मुख्यमंत्री हैं चंपाई सोरेन : बाबूलाल मरांडी

आलमगीर आलम को मंत्री पद से बर्खास्त करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं मुख्यमंत्री चंपई सोरेन।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 08 जून।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर बड़ा हमला बोला।
कहा कि झारखंड ने चंपाई सोरेन जैसा रीढ़विहीन मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा। आलमगीर आलम के भ्रष्टाचार उजागर होने के बावजूद चंपाई सोरेन उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।
कहा कि कठपुतली मुख्यमंत्री ने आलमगीर आलम के दायित्व वाले विभाग वापस लिए हैं लेकिन मंत्री पद से नहीं हटाया है।
कहा कि बीते साढ़े चार साल झारखंड की जनता विशेषकर युवाओं के लिए भारी रहे हैं। झारखंड के युवा नौकरी की आस में टकटकी लगाए बैठे रहे लेकिन हेमंत सोरेन ने स्थानीय युवाओं को नियोजन नीति, 60:40, बाहरी-भीतरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों में उलझा कर नौकरियों की सौदेबाजी करने का प्रयास किया।
कहा कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद जनता को आस थी कि चंपाई सोरेन नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएंगे, भ्रष्टाचार को रोकेंगे, अपराधियों पर लगाम कसेंगे लेकिन हुआ इसके ठीक विपरीत।
कहा कि अब जनता तय करे कि ऐसा मुख्यमंत्री किस काम का जो ना तो भ्रष्टाचारियों पर कारवाई करने की हिम्मत रखता हो, ना पेपर लीक माफियाओं को सबक सिखाने की हिम्मत रखता हो, ना ही युवाओं को रोजगार देने की इच्छाशक्ति हो।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवकार महामंत्र दिवस का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रानी वेलु नचियार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:आम बजट पर सामाजिक मंथन।

rktvnews

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के दिशा बदलने को दिया आवेदन।

rktvnews

चतरा:आकांक्षी जिला चतरा में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण योजनाओं की समीक्षा हेतु केंद्रीय दल का दौरा।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर सरकार ने ‘ई-कुकिंग परिवर्तन’ के लिए उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment