RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भोजपुरी पेंटिंग को लेकर प्रभाव क्रिएटिव संस्था द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ।

आर/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जनवरी।भोजपुरी पेंटिंग के उत्थान, संवर्धन एवं नए पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभाव क्रिएटिव संस्था द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ स्थानीय जे पी स्मारक के पास कार्यक्रम के आयोजक रालोमो नेता सुनील पाठक की अध्यक्षता में शुरू किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन जिला संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया , जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव, भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, रालोमो नेता संजय मेहता द्वारा दीप प्रज्वलित कर यशवन्त नारायण,हम के प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह, रालोमो नेता जागा कुशवाहा,अंशु सिंह सिकरिवाल,नीतीश कुशवाहा, के उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभय विश्वास भट्ट के द्वारा किया गया। आरा एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों से 50 से अधिक छात्राओं ने कार्यशाला में भाग लिया।
जिला संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने सभी कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जल्द ही भोजपुरी पेंटिंग पर बड़ा कार्यशाला का आयोजन होगा जिसमें आप सबको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। खनन पदाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि नई पीढ़ी को जागरूक करने और अपनी संस्कृति को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन हमेसा होते रहने चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह बबुआन एवं रालोमो नेता संजय मेहता ने कहा कि भोजपुरी पेंटिंग हमारी संस्कृति है। इसे बचाना हम सभी का कर्तव्य है।शामिल प्रमुख लोगो मे रालोमो नेता सुबोध केशरी, संजय राय,कृष्णेन्दू, डी राजन, अंकित चौबे, जितेंद्र शुक्ला, सुशील सिंह, रूपेश कुमार, मीरा कुमारी, खुशबू श्रीवास्तव,प्रिया कुमारी सहित कई लोग थे।

Related posts

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा का दौरा किया।

rktvnews

सुंदरपुर तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर हुई बैठक!छठ घाट का होगा सौंदर्यीकरण।

rktvnews

आरआईएनएल ने ग्राहक बैठक 2023 का आयोजन किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

rktvnews

पटना:स्वतंत्रता-संग्राम के महान सेनापति और हिन्दी-आंदोलन के पितामह थे मालवीय जी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment