RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भारत और अमेरिका के बीच 2024 के लिए पहली कमांड एवं कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 07 जून।भारत और अमेरिका के बीच 2024 के लिए पहली कमांड एंड कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड (सीसीसीबी) बैठक 04-07 जून 2024 तक मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में यूएस इंडोपैकोम के कार्यकारी निदेशक पॉल निकोलसन के नेतृत्व में 29 सदस्यीय अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल और हेडक्वार्टर्स इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के ब्रिगेडियर राहुल आनंद के नेतृत्व में 38 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।
सीसीसीबी भारत व अमेरिका के बीच संचार कम्पेटिबिलिटी और सुरक्षा समझौते (कॉमकासा) के अनुच्छेद XI के तहत गठित तकनीकी विशेषज्ञ समूह है, और इसे साल में दो बार आयोजित किया जाता है। सितंबर 2018 में ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद, यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी में निरंतर प्रगति को मापने, उसे सुदृढ़ करने और हासिल करने के लिए सातवीं ऐसी बैठक है।
इस चार दिवसीय बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों के विषय विशेषज्ञों ने अंतर-संचालन परिदृश्यों और परिचालन संचार आवश्यकताओं को समझने के लिए कई दौर की व्यापक चर्चा की। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रित चर्चा भारतीय त्रि-सेवाओं की वर्तमान संचार अंतर-संचालन आवश्यकताओं के लिए परस्पर सहमति से समाधान निकालने में सहायक रही। इस बैठक का सफल परिणाम भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच मजबूत होते संबंधों का सच्चा प्रतिबिंब है।

Related posts

सहायक नगर नियोजक प्रतियोगी परीक्षा-2022 अजमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा परीक्षा का आयोजन।

rktvnews

मेधावी विद्यार्थियों का पुरस्कार सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: मतदान करने तथा सच्चे एव अच्छे उम्मीदवारो के चयन हेतु गांघी संग्रहालय के सदस्यों द्वारा जनसंवाद, हस्ताक्षर अभियान एवं कैंडल मार्च का आयोजन।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सीआरआईआईआईओ 4 गुड मॉड्यूल लॉन्च किया।

rktvnews

चतरा:जिला उद्यान के तरफ से 100 किसानों को बी०एच०यू० में उद्यानिकी परिभ्रमण / प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

rktvnews

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

Leave a Comment