RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पौधारोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का किया शुभारंभ।

RKTVNEWS/पटना(बिहार ) 08 जुलाई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास, 01 अणे मार्ग में मालदाह आम के पौधा का रोपण कर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने परिसर एवं आसपास पौधारोपण कर इस अभियान में अपना योगदान दें। राज्य में हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से पौधारोपण शुरु किया गया। उसके बाद वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कर इसको और आगे बढ़ाया गया।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस अभियान के तहत व्यक्ति विशेष को 05 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

युवा पेशेवरों के लिए दक्षता’ अब आईजीओटी कर्मयोगी मंच पर उपलब्‍ध है।

rktvnews

एक देश एक पोर्टल।

rktvnews

भारतीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमसागर पाण्डेय बने।

rktvnews

देवघर:तमिलनाडु के राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय में लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल की पहल पर दून विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment