RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़:विश्व पर्यावरण दिवस : मुख्यमंत्री ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा।

RKTVNEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)05 जून।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ व्ही. एन. मुखर्जी एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी2 से बीएमपी2एम के 693 आयुध उन्नयन के लिए एवीएनएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

राजस्थान:61 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरूषों से अधिक,महिलाओं और पुरूषों के मतदान में 10.74 प्रतिशत तक का अंतर।

rktvnews

रायपुर : बस्तर के हरा सोना संग्राहकों को बैंक मित्र एवं बैंक सखियों से सीधे मिल रही पारिश्रमिक राशि।

rktvnews

वैशाली:मद्य निषेध के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए वैशाली के जिला पदाधिकारी सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:गंगहर मठ से चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी के लिए एसपी से मिला शिष्टमंडल।

rktvnews

Leave a Comment