आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जून। लोकसभा चुनाव 2024 में आरा से भाजपा प्रत्याशी की हार पर आप पार्टी के मीडिया को ऑर्डिनेटर सह प्रभारी कृष्ण मोहन ठाकुर ने एक बयान जारी करते हुए कहा है की हार बहुत बड़े अंतर से हुआ है। कहां एक बड़े मंत्री,दो बार के सांसद, बड़े आईएएस अधिकारी तो दूसरी तरफ एक साधारण कार्यकर्ता से बने एमएलए सुदामा प्रसाद की जीत मतदाताओं के बल पर हुई है।
यह हार उस मानसिकता की हार है जो खुद को राजतंत्र की तरह व्यवहार करने वाली और असहमति को महत्व नहीं देती है। देश में भाजपा को ऐसा बहुमत जनता दी है की अगर एक टांग भी टूटी तो सडक पर आ जायेंगे हो सकता है ।चंद दिनों में परिस्थितियों में बदलाव भी हो सकता है । आम आदमी पार्टी और इंडिया एलायंस हमेशा जनता के हक और सवालो और तानाशाही सोच के खिलाफ लडती रहेगी।
