RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर: प्रत्याशियों के भाग्य का फ़ैसला करने के लिए मतगणना स्थल तैयार।

04 जून को स्थानीय बाजार समिति में बने मतगणना केंद्र पर प्रातः 08 बजे से शुरू होगी मतगणना।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने वरीय पदाधिकारियों संग मतगणना स्थल का लिया जायजा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 03 जून। लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण में 01 जून को हुए आरा लोकसभा चुनाव के नतीजों के परिणाम 04 जून को होने वाली मतगणना में सामने आने वाले है।
आरा लोकसभा क्षेत्र की मतों की गिनती स्थानीय बाजार समिति में बने मतगणना केंद्र पर प्रातः 08 बजे से होने वाली है। जिसकी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर महेंद्र कुमार के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी दिवाकर लाल दास , उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर सहित कई वरीय पदाधिकारियों द्वारा लिया गया।
विदित हो की आरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में 05 निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। जिनमे मुख्य रूप से एनडीए के पूर्व आरा सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और इंडिया समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी के रूप में तरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदामा प्रसाद के बीच कांटे की टक्कर है।

Related posts

रायपुर : राज्यपाल के विधिक सलाहकार को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने देश के पहले “क्रॉफ्ट हेण्डलूम टूरिज्म विलेज” प्राणपुर का किया लोकार्पण।

rktvnews

सारण:चुनाव कार्य में लगे अधिकारी लीडर की तरह करें कार्य:प्रमंडलीय आयुक्त सरवनन एम

rktvnews

दुमका:जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2026 का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

rktvnews

सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती पर की गई श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment