RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

“नहीं होगा कोई शूट”: सेट छोड़कर चले गए मशहूर अभिनेता रवि किशन।

मुस्कान,पीआर 24×7\05 दिसंबर ।हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रवि किशन ने चलती हुई शूटिंग को गुस्से में आकर अचानक रोक दिया और इसके बाद वे फिल्म सेट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह जो कुछ भी हुआ, उससे न सिर्फ क्रू, बल्कि फैंस भी हैरान हैं। अपने हल्के-फुल्के हास्य के लिए अनूठी पहचान रखने वाले रवि के इस दुर्लभ अंदाज़ को देखने के बाद इंटरनेट पर जैसे सनसनी ही मच गई है और नेटिज़न्स इस बात पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं कि संभवतः उनके आक्रोश का कारण क्या हो सकता है।
लेकिन इस घटना के बारे में असली वजह फिलहाल रहस्य बनी हुई है। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि कोई न कोई ऐसी बात रही होगी, जिस पर वे असहमत रहे होंगे, हो सकता है यही वजह हो, जिसके कारण रवि किशन को चलती शूटिंग को रोकना पड़ा। वहीं सेट से जुड़े करीबी सूत्रों ने शूटिंग के दौरान हुई गरमागरम बहस का संकेत दिया है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है।
अपनी बहुमुखी प्रतिभा और किरदारों के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले अभिनेता रवि किशन ने हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीता है। उनकी पहचान सिर्फ बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में उनके उल्लेखनीय अभिनय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनका स्पष्ट और मिलनसार व्यवहार भी उनकी पहचान रुपी ढाल हैं, जिसकी परीक्षा हाल ही में शूटिंग के दौरान हुई इस घटना से हुई है।
हमारे कुछ सूत्र जो इस पूरी घटना पर नज़र रखे हुए हैं, अब तक उनके हाथ भी सटीक खबर नहीं लगी है कि हकीकत में आखिर हुआ क्या है, इसकी जानकारी लगते ही वे इसकी पक्की खबर के बारे में जानकारी देंगे। तब तक बने रहिए हमारे साथ, क्योंकि हम जल्द ही इस रहस्य को उजागर करेंगे कि रवि किशन सेट से बाहर क्यों चले गए और क्या वजह थी, जो उन्होंने शूटिंग रोक दी।

Related posts

भोजपुर:तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025-26 में समर्थ कुमार ने जीता सिल्वर मेडल।

rktvnews

भोजपुर:ओपन जूडो चयन प्रतियोगिता में सोनी कुमारी प्रथम स्थान लाकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुजरात में मूंगफली के खेतों में किसानों से मिले।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

ब्रिक-टीएचएसटीआई ने उद्योग सम्मेलन, एसवाईएनसीएचएन 2024 की मेजबानी की।

rktvnews

सैन्‍य अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ़ –24

rktvnews

Leave a Comment