RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सामाजिक और आर्थिक विकास में एआई की भूमिका पर हुआ व्याख्यान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जनवरी।शहर के एसबी कॉलेज में पीजी अर्थशास्त्र विभाग की ओर से सामाजिक और आर्थिक विकास में एआई की भूमिका पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।अध्यक्षता प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी ने की। मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो शंभू शरण शर्मा और मुख्य वक्ता महाराजा कॉलेज अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो चंचल कुमार पांडेय थे। मंच संचालन डॉ पंकज कुमार और विषय प्रवेश अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ बिंकटेश्वर चौधरी ने किया।मुख्य अतिथि प्रो शंभू शरण शर्मा ने कहा कि आज का समय तकनीकी शिक्षा का समय है। देश के तकनीकी विकास में एआई अभी सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए छात्रों को इस बारे में जानकारी देना जरूरी है। मुख्य वक्ता प्रो चंचल कुमार पांडेय ने कहा कि आज के उद्योगों की जरूरत के हिसाब से छात्रों को तैयार करना है। नई शिक्षा नीति में भी इस पर जोर दिया गया है।मौजूदा समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग शिक्षा, ग्राहक सेवा, मनोरंजन, ऑटोमोबाइल और इसके साथ ही साथ परिवहन व संचार के क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में इस तकनीकी का प्रयोग बड़े पैमाने पर दूसरी इंडस्ट्रीज में भी होने की अटूट संभावना है।एआई जीवन को अधिक कुशल बना रहा है, नवाचार को बढ़ावा दे रहा है और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समस्याओं को हल कर रहा है। लेकिन इसे प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए, हमें नैतिकता और निष्पक्षता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रो राम नारायण मिश्रा ने कहा कि इसका भारत का भविष्य आशाजनक है। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका कुमारी ने किया।मौके पर प्रो कनकलता कुमारी,डॉ नमीता कुमारी, डॉ एसडी सिंह, डॉ आदित्य कुमार आनंद,विपिन कुमार सहित कई शिक्षक,कर्मी छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related posts

बिहार : राज्यपाल का BSDMA पवेलियन में आगमन: आपदा प्रबंधन प्रयासों की सराहना।

rktvnews

देवघर:राज्यपाल संतोष गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

भोजपुर: 21 अगस्त को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण सह विचार गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलायी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment