RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर: 2 बच्चों के डूब के मरने की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव,परिजनों को बंधाया ढांढस।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 06 जून। स्थानीय अनाइठ के बड़की पोखरा में सलेमपुर के संतोष साह के 08 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और गडहनी प्रखण्ड के दुबौली निवासी अनिल यादव के 07 वर्षीय पुत्र आर्य कुमार 2 बच्चों के डूब के मरने की खबर पर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव और संदेश विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ बबन यादव ने सदर अस्पताल आरा पहुंच शोकित परिजनों से मिल शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हे ढांढस बंधाया साथ ही अपनी देख रेख में उक्त बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
उक्त बच्चों के दुर्घटना में हुई मृत्यु को ले दोनो प्रत्याशियों ने संबंधित अधिकारियों से बात कर सरकार द्वारा निर्धारित 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता और पारिवारिक लाभ के अंतर्गत 20 हजार रुपए की मांग परिजनों को सुपुर्द करने हेतु की।जिसपर पदाधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द मुआवजे की राशि दिए जाने की बात कही गई।
रघुपति यादव संग पहुंचे उनके समर्थकों ने बताया की उक्त बच्चे कल दोपहर से ही लापता थे और परिजनों द्वारा उनकी खोजबीन की जा रही थी जिनके शव आज पोखरा से बरामद किए गए।
दोनो बच्चे अपने अपने परिजनों संग वर्तमान में अनाईठ में ही रहते थे।

Related posts

दरभंगा:जायद फसल के संदर्भ में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर में ऑनलाइन गेमिंग गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार।

rktvnews

छात्रों ने बतलाया ईंधन की बचत और स्वास्थ्य के लिए साइकिल की महत्ता को।

rktvnews

पटना:जन्मदिनम पर साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने किया गंगा प्रसाद का अभिनन्दन, साहित्यकारों ने दी बधाई।

rktvnews

दिल्ली के उपराज्यपाल ने ‘ग्रामोद्योग विकास योजना’ के तहत 130 लाभार्थियों को मधुमक्खी बक्से और टूलकिट वितरित किए।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:मिलावट के खिलाफ अभियान ,शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कार्रवाई, पुरानी मिठाइयां नष्ट करवाकर सैंपल लिए।

rktvnews

Leave a Comment