RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर शहर सहित जिले के ग्रामीणों क्षेत्र की नदी, तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिये चलेगा अभियान।

RKTV NEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश)29 मई।इंदौर शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित नदी, तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिये राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 5 जून से अभियान प्रारंभ किया जायेगा। इस अभियान के दौरान इंदौर शहर की सरस्वती तथा कान्ह नदी से भी अतिक्रमण हटाये जायेंगे। साथ ही नदी और तालाबों की जल आवक वाली चैनलों को भी बाधारहित और अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। वृक्षारोपण के लिये भी अभियान चलेगा।
कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को इस अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिये संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर आयुक्त नगर निगम सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार यह अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि इंदौर शहर में स्थित सरस्वती तथा कान्ह नदी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी रूप से की जाये। अगले दो दिन में सभी अतिक्रमणों को सूचिबद्ध कर लिया जाये। बताया गया कि वर्ष-2019 में इन दोनों नदियों के अतिक्रमण के संबंध में सर्वे कर सूची तैयार की गई थी। उन्होंने निर्देश दिये कि अभी इसके बाद और भी अतिक्रमण हुए हो, तो उसकी भी सूची तैयार कर ली जाये। अतिक्रामकों को नोटिस तामिल कराये जायें। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नदियों के 30 मीटर के दायरे में कोई भी अतिक्रमण नहीं रहे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत इंदौर शहर तथा मास्टर प्लान क्षेत्र के चिन्हित 20 तालाबों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के 56 तालाबों से भी अतिक्रमण हटाये जा रहे है। उन्होंने निर्देश दिये कि इन तालाबों में सीवरेज नहीं मिलने दें। इसके लिये पुख्ता प्रबंध किये जाये। तालाबों के आसपास भी वृक्षारोपण का प्लान तैयार करें। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर सहित पूरे जिले में वृक्षारोपण का महाअभियान भी चलेगा।

Related posts

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की- दीपावली की खरीदारी, दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल इंडिया को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

दरभंगा:डीएवी पब्लिक स्कूल, दरभंगा में “फ़न एंड लर्न फ़िएस्टा प्रदर्शनी एवं फेट 2025” का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त सह अध्यक्ष डीएमएफटी शासी परिषद की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बसंत पंचमी पर दीक्षांत समारोह बुंदेली संस्कृति-संस्कार के साथ हुआ।

rktvnews

जांच दल ने किया अपशिष्ट प्रबंधन का भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में आए आमजनों की समस्याएं सुनी!उक्त मौके पर एसएसआर 2024 समेत हुआ कई संचालित योजनाओं का समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment