RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोककला से जुड़े भव्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

कला और संस्कृति समाज का दर्पण:उपायुक्त

स्थानीय कला के साथ लोक कलाओं को मिलेगा बढ़ावाःउपायुक्त

राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के सांस्कृतिक समागम में बिखरे लोक कला के रंग।

पूजा चटर्जी व रेणु खवाडे़ के गीतों व भजनों के आनन्द से सराबोर हुए दर्शक।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 मार्च।जिले में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को के.के.एन स्टेडियम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोककला से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमे स्थानीय प्रतिभा और राष्ट्रीय मंच के कलाकारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। साथ ही कार्यक्रम में जिले के स्थानीय कलाकारों, संगीतकार, स्कूली बच्चों और स्वराभ्युदय संगीत गुरूकुल के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से क्षेत्र की समृद्ध कला और संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘इंडियन आइडल’ फेम पूजा चटर्जी की प्रस्तुति रही, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से पूरे प्रेक्षागृह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी गायकी ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उपस्थित जनसमूह को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जोड़ा।
इसके अलावा समारोह के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही कलाकारों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा, “कला और संस्कृति समाज का दर्पण हैं। स्थानीय प्रतिभाओं को ऐसा मंच प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सके। आगे उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कलाकारों और आयोजकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिले के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर पहुंचने के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक रास्ता के निर्माण का अवलोकन किया।

rktvnews

भोजपुर:सबके सहयोग से महाराजा कॉलेज शीघ्र ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा: प्राचार्या प्रो कनक लता कुमारी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर मेला परिसर का किया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

भोजपुर में बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नागरिकों से देश के हितों को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया।

rktvnews

Leave a Comment