RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

भोजपुर:चुनाव के मद्देनज़र फ्लैग मार्च

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 मई। लोक सभा चुनाव के लिए 1 जून को होने वाले मतदान के मद्देनजर शाहपुर, करनामेपुर और बहोरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्लैग मार्च किया गया। शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, सअनि मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकीदार उपेंद्र यादव, गुड्डू यादव और पैरामिलिट्री फोर्स आरपीएफ के साथ शाहपुर, सूहियाॅ, सोनकी, होरिल छपरा, बुझा राय का डेरा, रुद्रनगर, नावाडीह आदि गाँवों में फ्लैग मार्च किया गया। करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ ने करनामेपुर, ईश्वरपुरा, ओझवलिया, पङसौरा, सोनबरसा आदि गाँवों में फ्लैग मार्च किया। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ ने बहोरनपुर, दामोदरपुर, जवइनिया, चक्की नौरंगा, गौरा, पहरपुर, करजा आदि गाँवों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च करने का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने का संदेश लोगों के बीच देना है।

 

Related posts

अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 71वें राष्ट्रीय पुरस्कारों के दौरान वर्ष 2023 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

rktvnews

जेबीएल (JBL) ने इस दिवाली “हर मूड के लिए परफेक्ट साउंड” कैंपेन का अनावरण किया।

rktvnews

गिरीडीह:यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, जीटी रोड पर 12 वाहन जब्त।

rktvnews

भोजपुर:संभावना में शारदीय नवरात्र पर “अभिव्यक्ति” कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले द्वारा कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

राष्ट्रपति 24 से 26 मई तक झारखंड का दौरा करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment