RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्रीराम के आदर्शों से ही विश्व का उत्कर्ष संभव:आचार्य भारत भूषण*

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 मार्च।श्रीरामनवमी महोत्सव के अवसर पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् और सनातन-सुरसरि सेवा न्यास के संयुक्त तत्त्वावधान में फ्रेंड्स कॉलोनी कार्यालय पर पूजन-अर्चन और प्रवचन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष प्रख्यात भागवत-रामायण वक्ता आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने की।इस अवसर पर सर्वप्रथम श्रीसीताराम दरबार, श्रीहनुमान जी,शालग्राम, नर्मदेश्वर, दुर्गा, शिवपंचायतन, गोवंश और तुलसी का विधिपूर्वक पूजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि अपने आदरणीय और अनुकरणीय महान चरित्र से भगवान श्रीराम सभी युगों में पूज्य और प्रेरणास्रोत बन गए। शिवदास सिंह ने कहा कि पृथ्वी के भार का हरण करने के लिए भगवान विष्णु ने श्रीराम का तथा लक्ष्मी ने जगदंबा सीता का अवतार धारण किया।अध्यक्षीय उद्बोधन में आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि श्रीराम परात्पर परब्रह्म के अवतार हैं किंतु एक सामान्य मनुष्य के रूप में उन्होंने जीवन जिया और हमें सत्य,शील और धर्म के पथ पर अडिग रहकर निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा दी।अधर्म, असत्य और अपराध का दृढ़तापूर्वक विरोध करने और समान विचार के लोगों को संगठित करने तथा लोक व परलोक दोनों की ही चिंता कर कार्य करने का संदेश श्रीराम ने दिया है।उनका आदर्श चरित्र और रामराज भारतवर्ष के लिए गौरव और विश्व कल्याण का सोपान है।स्वागत भाषण अखिलेश्वर नाथ तिवारी,संचालन मधेश्वर नाथ पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन सत्येन्द्र नारायण सिंह ने किया।

Related posts

सीईआरटी-इन और मास्टरकार्ड इंडिया ने वित्तीय क्षेत्र में भारत की साइबर-रेजिलियंस को बढ़ाने के लिए साइबर सिक्युरिटी में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष में की बैठक।

rktvnews

गिरिडीह आकांक्षी जिला के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी,सुनील कुमार वर्णवाल परिसदन भवन पहुंचे, नीति आयोग के सभी आयामों की समीक्षा की।

rktvnews

भारत के प्रधानमंत्री भूटान पहुंचे।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के लिए ब्रुसेल्स पहुंचे।

rktvnews

बिहार में जदयू की ऐतिहासिक जीत से मध्य प्रदेश जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह, जबलपुर में मनाया गया जश्न।

rktvnews

Leave a Comment