RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:रामनवमी पर्व सफलतापूर्वक संपन्न, जिला और पुलिस प्रशासन रात भर दिखे सक्रिय।

मंत्री, उपायुक्त एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक की सतत मॉनिटरिंग में रामनवमी पर्व सकुशल संपन्न।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक स्वयं कर रहे थे मॉनिटरिंग।

सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले की गतिविधियों पर थी कड़ी नजर।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )27 मार्च।गिरिडीह जिले में रामनवमी पर्व मंत्री, पुलिस उप महानिरीक्षक, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की सतत मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। जिले भर में सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों के बेहतर सहयोग और समन्वय से रामनवमी पर्व धूमधाम, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला तथा विभिन्न क्षेत्रों में भव्य जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रामनवमी पर्व को लेकर मंत्री द्वारा लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की जाती रही तथा प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली जाती रही। उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने भी संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों की लगातार निगरानी की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से तैनात रहे और पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, जुलूस मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस वाहनों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की गई।
मंत्री, सुदीव्य कुमार ने भी जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि गिरिडीह जिले ने एक बार फिर शांति, सौहार्द और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, शांति समिति, सामाजिक संगठनों और आम जनता के सहयोग की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।
उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन में सभी शांति समिति के सदस्यों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और आम जनता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने सभी जिलावासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपसी भाईचारे, सहयोग और समन्वय की भावना से ही इतना बड़ा पर्व सकुशल संपन्न हो सका है।
पुलिस अधीक्षक ने भी सभी अधिकारियों एवं पुलिस जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीम वर्क और सतर्कता के कारण पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनी रही।

Related posts

वैशाली:निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप सहित परिसर में बन रहे अन्य भवनों के प्रगति कार्य का जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउन्डेशन की बैठक।

rktvnews

सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सुजीत उपाध्याय को किया गया सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारियों, मुखिया, पंचायत सचिव, जलसहिया समेत अन्य के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

डेजर्ट हंट-2025 अभ्‍यास।

rktvnews

जयप्रकाश स्मारक समिति ने 5 जून सम्पूर्ण क्रांति दिवस की 49 वीं वर्षगांठ मनाई ।

rktvnews

Leave a Comment