RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)11 जनवरी। शुक्रवार को अध्यक्ष, जिला गंगा समिति-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता तथा शुभम आर्य, पुलिस अधीक्षक बक्सर एवं प्रद्युम्न गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर की उपस्थिति में जिला गंगा समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की गई।
सर्वप्रथम गत बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।
नए गंगा घाटों के निर्माण की समीक्षा के क्रम में कनीय अभियंता बुडको द्वारा बताया गया कि नए गंगा घाटों के निर्माण हेतु सर्वे कर रिपोर्ट विभाग को भेज दिया गया है तथा विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। परियोजना निदेशक बुडको को निदेशित किया गया कि विभाग से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र कार्रवाई करेंगे।
भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव को निर्देश दिया गया कि अंचलाधिकारी चक्की एवं ब्रह्मपुर तथा वनों के क्षेत्र पदाधिकारी बक्सर से समन्वय स्थापित कर गोकुल जलाशय का सीमांकन कराना सुनिश्चित करेंगे। गोकुल जलाशय में होने वाले समस्त कार्यों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया।
सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय बक्सर जिला को निर्देश दिया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग नहीं करने से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद कराने हेतु नियमित रूप से छापेमारी करें।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत चौसा को लैंडफिल साइट के चयन हेतु आवश्यक कारवाई करने का निदेश दिया गया। सभी कार्यपालक पदाधिकारी को नगर निकाय में कूड़ा पॉइंट का निस्तारण यथाशीघ्र करने हेतु निर्देश दिया गया।
गत बैठकों में एवं शुक्रवार को की गईबैठक में भी परियोजना निदेशक बुडको के लगातार अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई हेतु विभाग को अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी, वनों के क्षेत्र अधिकारी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), नेहरू युवा केंद्र एवं NCC के पदाधिकारी के साथ अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा का ‘गाँव चलो अभियान’ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: पूर्व राज्यसभा सांसद सह जदयू उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया अतिथि गृह का उद्घाटन।

rktvnews

बागपत:समाज सेवा से संवारा भविष्य और भारतीय सेना में हुए चयनित।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी साहिला ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को दवा की खुराक खिला किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भोपाल:दीक्षांत, शिक्षा और संस्कारों के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प का प्रसंग:राज्यपाल

rktvnews

रोहतास : डीएम की अध्यक्षता में अनु॰ जाति एवं जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर के आयोजन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment