RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

गेहूं की खरीद पूरे जोर पर, इसने पिछले साल की कुल खरीद का आंकड़ा पार कर लिया है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 मई।रबी विपणन सीजन 2024-25 के दौरान देश के प्रमुख खरीदारी करने वाले राज्यों में गेहूं की खरीदारी सुचारू रूप से चल रही है। इस वर्ष अब तक केंद्रीय पूल में 262.48 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जो पिछले वर्ष की कुल 262.02 लाख मीट्रिक टन खरीदारी से अधिक है।
रबी सीजन 2024-25 के दौरान कुल 22.31 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं और उन्‍हें कुल 59,715 करोड़ रुपये का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य मिला है। गेहूं की खरीदारी में मुख्‍य योगदान पांच खरीद करने वाले राज्यों अर्थात पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का रहा है, जहां क्रमशः 124.26 लाख मीट्रिक टन, 71.49 लाख मीट्रिक टन, 47.78 लाख मीट्रिक टन, 9.66 लाख मीट्रिक टन और 9.07 लाख मीट्रिक टन की खरीद की गई।
चावल की खरीदारी भी सुचारू रूप से चल रही है। खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के दौरान अब तक 98.26 लाख किसानों से सीधे ही 489.15 लाख मीट्रिक टन चावल के बराबर 728.42 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदारी की गई है और लगभग 1,60,472 करोड़ का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य दिया गया है।
खरीदारी की उपरोक्त मात्रा के साथ, वर्तमान में केंद्रीय पूल में गेहूं और चावल का संयुक्त स्टॉक 600 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो गया है, जो देश की पीएमजीकेएवाई तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत खाद्यान्न की अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने और बाजार उपायों के लिए भी एक सुखद स्थिति दर्शाता है।

Related posts

गुरुआ के पूर्व विधायक राजीव नंदन के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

राजस्थान:11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसएमएस स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास ,राज्यपाल ने योग कर स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश।

rktvnews

सारण:छपरा सदर अस्पताल में कैंसर के मरीजों का किया जा रहा है बायोप्सी।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न निर्माणाधीन संरचनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा सम्प्रेक्षण गृह, वृद्धाश्रम एवं मूकबधिर विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

डाक विभाग और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment