RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झामुमो के एक – एक कार्यकर्ताओं में बसते हैं दुर्गा सोरेन : विनोद कुमार पांडेय

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 22 मई।झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झामुमो के कद्दावर नेता, झारखण्ड आन्दोलनकारी, जामा से विधायक रहे स्व. दुर्गा सोरेन के पुण्यतिथि पर नामकुम के लोवाडी स्थित दुर्गा सोरेन चौक में उनके आदमकद प्रतिमा पर मुख्य अतिथि पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं झारखण्ड राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि आज दुर्गा सोरेन जी की पुण्यतिथि है। पूरे झारखण्ड में उन्हें याद किया जा रहा है। झामुमो के तमाम कार्यकर्ताओं में दुर्गा सोरेन जी बसते हैं। हम सभी कार्यकर्ता उनके दिखाए हुए रास्ते पर ही चल कर झारखण्ड के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच पा रहे हैं। उनकी कीर्ति को झारखण्ड युगों – युगों तक याद करता रहेगा।
मौके पर झामुमो राँची जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, बीरू तिर्की, जनक नायक, बीरू साहु, कलाम आजाद, संगठन सचिव आदिल इमाम, रामशरण विश्वकर्मा, मन्टु लाला, शांति तिर्की, अनिमा, रमेश साहु, गोपाल पाण्डेय, साहिल यादव, सुनीता लिण्डा, परवेज आलम गुड्डू, विलियम रिचर्ड लकरा, सीमा लकड़ा, किशोर कुजूर, राजा, दिलबर सुरीन आदि शामिल हुए|

Related posts

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला जांच अभियान!बालू लोड दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन चालक पर हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

रामनवमी शोभायात्रा हेतु जनसंपर्क अभियान कल से।

rktvnews

423 वरिष्ठ नागरिकों ने पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किये 2 अगस्त को उदयपुर के 110 वरिष्ठ नागरिक हवाई यात्रा से जायेंगे पशुपतिनाथ मंदिर।

rktvnews

मेघालय:भारतीय नौसेना के मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई गई।

rktvnews

राष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भारत प्लस एथेनॉल के सीएमडी सह समाजसेवी अजय सिंह 21 मई को फरना गांव के अग्निपिडितो के बीच राशन और वस्त्रों का करेगें वितरण।

rktvnews

Leave a Comment