RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज:“संम्पुर्णता अभियान” का किया गया शुभारंम्भ।

RKTVNEWS /गोपालगंज (बिहार)05 जुलाई।जिला पदाधिकारी,गोपालगंज मो० मकसूद आलम एवं उप विकास आयुक्त गोपालगंज अभिषेक रंजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर दिनांक 04 जुलाई को नीति आयोग भारत सरकार द्वारा गोपालगंज जिला अंतर्गत चयनित प्रखंड उचकागॉव के सद्भावना मंण्डपम् में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम “संम्पुर्णता अभियान” का शुभारंम्भ किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी को प्रखंड प्रमुख द्वारा एवं उप विकास आयुक्त को उप प्रमुख उचकागॉव द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि संबंधित संपूर्णता अभियान के अंतर्गत प्रखंड अधीन नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और सुदूर एवं कम विकसित प्रखंडों में सेवा वितरण में सुधार करने के लिए नीति आयोग द्वारा इसका लगातार निगरानी किया जा रहा है। इस क्रम में नीति आयोग द्वारा 3 महीने का अभियान संपूर्णता अभियान की संकल्पना की है जो 6 पैरामीटर पर संकेंद्रित है।
इसके अंतर्गत अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न विभागो जैसे स्वास्थ्य शिक्षा आईसीडीएस कृषि आदि द्वारा प्रखंड वासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए और आम जनता के साथ-साथ पिछड़े प्रखंड में अलग-अलग विभाग की स्कीम के साथ प्रखंड के विकास स्तर को ऊंचा करना मुख्य उद्देश्य है।
उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि विकास स्तर को ऊंचाई पर ले जाने के लिए संपूर्णता अभियान उत्सव ,संपूर्णता अभियान यात्रा ,संपूर्णता अभियान सभा ,संपूर्णता अभियान सर्वत्र और संपूर्णता अभियान मेला का आयोजन कर लक्ष्य की प्राप्ति की जाएगी। संपूर्णता अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच चलाया जाना है। जिसका लॉन्च इवेंट 4 जुलाई से 8 जुलाई तक निर्धारित किया गया है।
इसके क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ए एन सी टेस्ट ,डायबिटिक टेस्ट और ब्लड प्रेशर टेस्ट ,आईसीडीएस द्वारा सभी योग्य चिन्हित महिला जिसमें धात्री महिला और गर्भवती महिला को टी एच आर का लाभ पहुंचाना ।वहीं कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण कर किसानों को हेल्थ कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन करना आदि है।
इस क्रम में जिला पदाधिकारी उप विकास आयुक्त एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियो द्वारा प्रखंड के किसानों को हेल्थ कार्ड धात्री और गर्भवती महिलाओ को टी एच आर आदि का वितरण किया गया।
संबंधित कार्यक्रम में नीति आयोग के पर्यवेक्षक ,वरीय उपसमाहर्ता राधाकांत ,सिविल सर्जन गोपालगंज वीरेंद्र प्रसाद ,कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस सीमा कुमारी ,जिला योजना पदाधिकारी विनय कुमार ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मोहम्मद जमालुद्दीन ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशान्त,प्रखंडाधीन गणमान्य व्यक्ति जनप्रतिनिधि लाभुक किसान एवं लाभुक महिलाएं आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने “विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी सुधार और वित्त” विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

महिला दिवस पर प्रकाशित शोध पत्र में अठारह की उम्र तक मुफ्त शिक्षा से 2030 तक हो सकता है बाल विवाह का खात्मा:सचिव डॉ सुनीता सिंह

rktvnews

सीतामढ़ी:भुतही महावीरी झंडा कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के निमित्त प्रतिनियूक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों की की गई संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 नवंबर 25

rktvnews

भारतीय नौसेना ने ‘खमरी मो सिक्किम’ कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

भोजपुर:ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट 03 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था एवं CCTV के घेरे स्ट्राँग रूम में सुरक्षित: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment