RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:यात्री तय शुल्क अनुसार प्री पैड बूथ से ऑटो की कर सकेंगे बुकिंग, 3 प्री पैड बूथ प्रारंभ।

कलेक्टर एसपी ने रेलवे स्टेशन के बाहर प्री पैड बूथ का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)20 मई।यात्रियों की सुविधा के लिए उज्जैन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सार्थक पहल की हैं। जिसमें ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों से वाजिब किराया ही लिया जाए, इसके लिए 3 प्रीपेड बूथ शुरू किए गए हैं। रेलवे स्टेशन उज्जैन के बाहर दो और एक प्रीपेड बूथ महाकाल मंदिर के निर्गम गेट के पास स्थापित किया गया हैं। जहां से यात्री अपने गंतव्य स्थान के लिए निर्धारित दर अनुसार ऑटो की बुकिंग कर सकेंगे।
सोमवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने रेलवे स्टेशन के बाहर स्थापित प्री पैड बूथ और मालगोदाम के पास बने प्री पैड बूथ का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौर, निरीक्षक यातायात पुलिस दिलीप सिंह परिहार, अध्यक्ष ऑटो रिक्शा संघ नंद किशोर सोलंकी सहित ऑटो चालक उपस्थित रहे। ऑटो रिक्शा संचालक संघ द्वारा प्रशासन की इस पहल के लिए कलेक्टर एसपी को पुष्पगुच्छ और पुष्प वर्षा से स्वागत किया और पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
रसीद काटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान प्री पैड बूथ पर तैनात रहेंगे। यात्री को यहां से बुकिंग करनी होगी। प्रीपेड बूथ पर ही किराया सूची लगाई गई है। इस हिसाब से ही रसीद पर किराया लिखा जाएगा और रसीद यात्री को दे दी जाएगी। यहीं किराये के रुपये भी जमा कर दिए जाएंगे। जब यात्री गंतव्य तक पहुंच जाएगा तो रसीद आटो चालक को देनी होगी, इसे काउंटर पर जमा करने के बाद आटो चालक को भुगतान हो जाएगा।
बैटरी से चलने वाले ई रिक्शा वाहन का प्रथम 3 किलोमीटर पर प्रति व्यक्ति 10 रुपए और इसके बाद 3 किलोमीटर से अधिक यात्रा पर प्रति व्यक्ति 20 रुपए किराया देय होगा। साथ ही ऑटो वाहनों का भी नगर के प्रमुख स्थान के निर्धारित शुल्क की रेट लिस्ट चस्पा की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने काटी पहली टिकट

प्री पैड बूथ के शुभारंभ के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने पहली टिकट काटी। उन्होंने उत्तर प्रदेश से आए यात्री प्रेम विश्वकर्मा को श्री महाकालेश्वर मंदिर जाने के लिए टिकट दी। इसके पश्चात यात्री प्रेम अपने ऑटो चालक मुकेश जायसवाल के साथ महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुएं।

यात्री प्रेम ने की व्यवस्था की सराहना

यात्री प्रेम ने बताया कि मेरे जैसे बाहरी राज्यों से आए यात्रियों के लिए प्री पैड बूथ की व्यवस्था बहुत अच्छी हैं, मुझे यहां प्रमुख स्थानों तक जाने के लिए ऑटो के किराए की जानकारी नहीं थीं। प्रीपैड बूथ पर प्रशासन द्वारा निर्धारित रेट के अनुसार मैने अपनी टिकट ली हैं। जिससे मैं मनमाना किराया देने से बच गया।

Related posts

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: निःशुल्क प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही वर्षा खान।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री की अभिनव पहल : शासकीय स्कूलों में शुरू हुई पालक-शिक्षक बैठक।

rktvnews

अगर आप इसे खाते हैं तो प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के लिए डाइटिंग की नहीं पड़ेगी जरुरत – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जर्मन दूतावास के “नाटू-नाटू” जश्न की सराहना की।

rktvnews

गिरीडीह:सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उत्साह के साथ भारी संख्या में शिविर तक पहुँच रहे है आमजन।

rktvnews

Leave a Comment