RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पटना:मुख्यमंत्री ने 109 मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)12 दिसम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से स्वास्थ्य विभाग के मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से निःशुल्क औषधि वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतरी आयेगी। कुल 109 मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आरा में प्रधानमंत्री के सभा की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:प्रशासन की सख़्ती से मानाचक में तटबंध की अतिक्रमित भूमि हुई मुक्त।

rktvnews

भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन ।

rktvnews

भोजपुर:गोपाल प्रसाद से पार्टी को मिलती थी पहचान ,वे इस आतंक के दौर से डरे नही उनके जैसे लोगों की है जरूरत : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

सिवान: सीपीआईएम के पूर्व विधायक की 6 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ चालकों ने बस स्टैंड आरा में तीन घंटा किया सड़क जाम।

rktvnews

Leave a Comment