RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर दर्ज करायी एफआईआर, विभव गिरफ्तार।

स्वाति के मामले से आम महिलाओं में चिंता व्याप्त।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 19 मई।स्वाति मालीवाल आप पार्टी की वर्तमान में राज्य सभा सांसद हैं और कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार मेंं महिला आयोग की चेयरमैन थीं। वे मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने उनके आवास जाती हैं और वहां केजरीवाल का पीएस विभव कुमार उनके साथ मारपीट करता है। शुरुआती हिचक के बाद मालीवाल विभव के खिलाफ एफआईआर करती हैं।
सुश्री मालीवाल ने एफआईआर में इस दर्दनाक घटना के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें उन्होंने श्री कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) पर उनके चेहरे पर 7-8 बार थप्पड़ मारने और उनकी छाती, पेट और संवेदनशील हिस्सों पर वार करने का आरोप लगाया।
सुश्री मालीवाल ने अपनी शिकायत में दावा किया, ”बिभव आया और गाली-गलौज करने लगा और बिना उकसावे के थप्पड़ मारता रहा।” “मैंने शोर मचाया और कहा ‘मुझे जाने दो’, लेकिन वह मुझे लगातार पीटता रहा और हिंदी में गालियां देता रहा। उसने धमकी दी, ‘हम देखेंगे, हम इससे निपट लेंगे।’ मैंने उसे बताया कि मैं मासिक धर्म से गुजर रही हूं और काफी दर्द में हूं , उससे विनती कर रही थी कि मुझे अकेला छोड़ दे।”
एफआईआर में कहा गया है, “मैं बिल्कुल सदमे में थी और बार-बार मदद के लिए चिल्ला रही थी। खुद को बचाने के लिए, मैंने उसे अपने पैरों से दूर धकेल दिया। उस समय, वह मुझ पर झपटा, बेरहमी से खींचा और जानबूझकर मेरी शर्ट ऊपर खींची।”
“इसके बाद, बिभव कुमार नहीं माने और अपने पैरों से मेरी छाती, पेट और श्रोणि क्षेत्र पर लात मारकर मुझ पर हमला किया।”
श्री मालीवाल ने एफआईआर में कहा, “मैं इस हमले से बहुत सदमे की स्थिति में थी। मुझे गहरा सदमा लगा और मैंने 112 नंबर पर कॉल किया और घटना की सूचना दी।”
to Ms Maliwal detailed a harrowing account, accusing Mr Kumar (PA of Arvind Kejriwal) of slapping her 7-8 times on the face and hitting her chest, stomach, and sensitive parts.
“Bibhav came and started abusing and kept slapping without provocation,” Ms Maliwal claimed in her complaint. “I made noise and said ‘Let me go’, but he kept beating me continuously and abusing me in Hindi. He threatened, ‘We will see, we will deal with it’. I informed him that I was menstruating and in considerable pain, begging him to leave me alone.”

“I felt absolutely shocked and was screaming for help over and over again. In order to protect myself, I pushed him away with my legs. At that time, he pounced on me, brutally dragged and deliberately pulled my shirt up,” the FIR reads.

“After that, Bibhav Kumar did not relent and attacked me by kicking me in my chest, stomach and pelvis area with his legs.”
दिल्ली की सिविल लाइन पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की ली है। AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के सहयोगी विभव पर कथित हमले का आरोप लगाया है।
ज्ञातव्य हो कि स्वाति मालीवाल 13 मई को अपनी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पंहुची थीं तभी उनपर हमला हुआ था। शिकायत में सिर्फ विभव को आरोपी बनाया गया है. स्वाति का कहना है कि उन्हें लातों से मारा गया है। पेट और बॉडी पर भी हमला किया गया है। स्वाति ने दिल्ली पुलिस को चार दिन पहले किए गए पीसीआर कॉल के बारे में भी सिलसिलेवार जानकारी दी है।

स्वाति ने पुलिस से क्या कहा है?

”मैं दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने गई उनके कैंप ऑफिस गई थी। ऑफिस जाने के बाद सीएम के पीएस बिभव कुमार को फोन किया, लेकिन मुझसे संपर्क नहीं हो सका। फिर मैंने उसके मोबाइल नंबर पर (वॉट्सएप के जरिए) एक मैसेज भेजा। हालांकि कोई जबाब नहीं आया। उसके बाद मैं घर के मुख्य दरवाजे से अंदर गई, जैसा कि मैं पिछले सालों से हमेशा से करती आई हूं। चूंकि विभव कुमार वहां मौजूद नहीं थे, इसलिए मैं घर के अंदर दाखिल हुई और वहां मौजूद कर्मचारियों को सूचित किया कि वो सीएम से मिलने के बारे में बताएं। मुझे बताया गया कि वा घर में मौजूद हैं और मुझे ड्राइंग रूम में जाने के लिए कहा गया। मैं ड्राइंग रूम में जाकर सोफे पर बैठ गई और मिलने का इंतजार करने लगी। एक स्टाफ ने आकर मुझे बताया कि सीएम मुझसे मिलने आ रहे हैं। इतना कहने के बाद सीएम के पीएस विभव कुमार कमरे में घुस आए। वो बिना किसी उकसावे मुझपर चिल्लाने लगा और यहां तक कि मुझे गालियां भी देने लगा। मैं इस अचानक घटना से स्तब्ध रह गई। मैंने उससे कहा कि वो मुझसे इस तरह बात करना बंद करे और सीएम को फोन करे। उसने कहा तू कैसे हमारी बात नहीं मानेगी ?”
-स्वाती का कहना था, ”उसने मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। उसने मुझे कम से कम 7-8 बार थप्पड़ मारे। मैं चिल्लाती रही। मैं बिल्कुल सदमे में थी और बचाव के लिए उसे धकेलने की कोशिश की। वो मुझ पर झपटा और बुरी तरह मेरी शर्ट को ऊपर खींच लिया। मेरी शर्ट के बटन खुल गए और मैं नीचे गिर गई और सेंटर टेबल पर मेरा सिर मार दिया। मैं लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही। बिभव कुमार नहीं माना और अपने पैरों से मेरी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर लात मारकर मुझ पर हमला किया। मुझे पीरियडस हो रहे थे। मैंने उससे कहा कि मुझे जाने दें। क्योंकि मैं बहुत दर्द में हूं। हालांकि, उसने बार-बार पूरी ताकत से मुझ पर हमला किया. मैं कोशिश कर रही थी कि किसी तरह से बाहर निकल जाऊं। फिर मैं ड्राइंग रूम के सोफे पर बैठ गई और हमले के दौरान चश्मा नीचे गिर गया। इस हमले से मैं भयानक सदमे की स्थिति में थी। मुझे गहरा सदमा लगा और मैंने 112 नंबर पर फोन किया और घटना की सूचना दी। बिभव ने मुझे धमकी देते हुए कहा, कर ले, जो तुझे जो करना है। तू हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। ऐसी जगह गाड़ देंगे किसी को भी पता नहीं चलेगा। फिर जब उसे एहसास हुआ कि मैं 112 नंबर पर हूं तो वो कमरे से बाहर चला गया।”
”कुछ देर बाद विभव सीएम कैंप कार्यालय के मैन गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ वापस आ गया। विभव के कहने पर सुरक्षाकर्मियों ने मुझसे चले जाने के लिए कहा। मैं उनसे कहती रही कि मुझे बेरहमी से पीटा गया है और उन्हें मेरी हालत देखनी चाहिए और पीसीआर पुलिस के आने तक इंतजार करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने मुझे कैंपस छोड़ने के लिए कहा। मुझे सीएम आवास के बाहर ले जाया गया और मैं कुछ देर के लिए उनके घर के बाहर फर्श पर बैठी, क्योंकि मैं गहरे दर्द में थी। बाद में पीसीआर पुलिस आई। मैं ऑटो में बैठकर जाने के लिए निकली। क्योंकि मुझे बहुत दर्द था और पूरी तरह से सदमे में थी और टूट गई थी। किसी तरह मैंने हिम्मत जुटाई और ऑटो को वापस जाने के लिए कहा और मामले की रिपोर्ट करने के लिए सिविल लाइंस थाने पहुंची। मैंने SHO को घटना के बारे में बताया। मुझे भयानक दर्द था और मेरे मोबाइल पर भी मीडिया के खूब कॉल आने लगे। दर्द और घटना का राजनीतिकरण ना करने की वजह से मैं लिखित शिकायत दर्ज किए बिना पुलिस स्टेशन से चली गई। मेरे हाथ-पैर और पेट में हमले के कारण बहुत दर्द हो रहा था।”

केजरीवाल से मिलने सीएम आवास पहुंची थीं स्वाति

बता दें कि 13 मई को स्वाति मालीवाल अपने पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंची थीं। स्वाति ने शिकायत में दावा किया है कि जब वो ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थी, तभी बिभव ने मेरे साथ साथ बदसूलकी की। बिना किसी उकसावे के हमला किया है, जिसके बाद स्वाति ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। बाद में स्वाति पुलिस स्टेशन भी पहुंची थीं। हालांकि, वो बाद में शिकायती पत्र देने की बात कहकर चली गई थीं।
स्वाति मालीवाल ने अपने बयानों में सोमवार (13 मई) का पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस को किन हालातों में पीसीआर कॉल की थी। दिल्ली के सिविल लाइन थाने में पुलिस ने IPC की धारा 354 (छेड़छाड़), 506 (जान से मारने की धमकी), 509 (अभद्र कमेंट करना), 323 (मारपीट) के तहत FIR दर्ज की है। स्वाति ने शिकायत में लिखा, विभव ने मुझे कई बार थप्पड़ मारे। लातों से मारा। पेट में मारा। बॉडी पर हमला किया। स्वाति ने शिकायत में बताया कि शरीर पर कई बार हमला किया गया। चेहरे पर अंदरूनी चोटें आई हैं।
फिलहाल विभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।
उसे मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास से गिरफ्तार किया गया। लेकिन हिरासत में जाने से पहले उसने शातिराना तरीके से सुबूत मिटाने का खेल कर दिया। इसका खुलासा पुलिस ने कोर्ट में किया।
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल के आवास का सीसीटीवी फुटेज खाली है। इस जानकारी के बाद स्वाति मालीवाल ने बड़े पैमाने पर साजिश का आरोप लगाया।
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि आरोपी बिभव कुमार ने अपना फोन फॉर्मेट कर दिया है। वीडियो हटा दिया गया है। वह पासवर्ड भी साझा नहीं कर रहा है। उसे इसलिए गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वह गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि विभव कुमार हिरासत में लिए जाने के दिन भी घटनास्थल पर मौजूद थे। जबकि मीडिया में उसे केजरीवाल के साथ लखनऊ में दिखाया गया था। बाद में खबर आई कि वह चण्डीगढ़ में छुपा हुआ है। लेकिन अंततोगत्वा वह मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास पर ही पकड़ा गया। हिरासत में लिए जाने के पहले उसने स्वाति के खिलाफ पुलिस को ऑनलाइन शिकायत भी भेजी और अग्रिम जमानत लेने की भी कोशिश की। लेकिन उसकी हर चाल नाकामयाब रहा और अंततः वह दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। दिल्ली पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिनों की रिमांड पर लेकर इस मामले की जांच कर रही है।
इस घटना पर आप पार्टी और बीजेपी में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दरअसल, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि स्वाति मालीवाल इस षड्यंत्र का चेहरा और मोहरा थीं। स्वाति मालीवाल 13 मई को बिना अपॉइंटमेंट के सीएम आवास पहुंचीं। उनका इरादा सीएम केजरीवाल को फंसाने का था। वह नहीं थे, इसलिए वह बच गए। फिर स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर आरोप लगाए। आज सामने आया वीडियो उनकी पोल खोलता है। जब से अरविंद केजरीवाल को बेल मिली है, तब से बीजेपी बौखलाई हुई है। इसी बौखलाहट के तहत एक साजिश रची। इस साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम आवास भेजा गया.
अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर स्वाति मालीवाल ने पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पार्टी में कल के आए नेताओं ने 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को BJP का एजेंट बता दिया। दो दिन पहले पार्टी ने PC में सब सच क़बूल लिया था और आज U-Turn। ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज़ खोलूंगा। इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है। आज उसके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए। कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं, अपने लिए भी लड़ूंगी। जमकर करैक्टर असैसीनैशन करो, वक़्त आने पर सब सच सामने आयेगा।

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को धमकाया :आतिशी

आतिशी के मुताबिक, ‘स्वाति मालीवाल ने गेट पर पुलिस को धमकाया कि मैं राज्यसभा सांसद हूं, मुझे रोकोगे तो मैं तुम्हारी नौकरी ले लूंगीं। पुलिस से झगड़ा कर वह सीएम आवास में घुस गईं। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें फिर से मना किया और उन्हें वेटिंग रूम में बैठाया। वेटिंग रूम में कुछ देर बैठने के बाद स्वाति मालीवाल सीएम के ड्राइंग रूम में घुस गईं और सीएम को बुलाने के लिए और अभी मिलने के लिए कहने लगीं। सीएम आवास के स्टाफ ने विभव कुमार को फोन किया, वह 10 मिनट बाद आए और उन्होंने स्वाति मालीवाल से कहा कि आज सीएम मिल नहीं पाएंगे। फिर स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार से ऊंची आवाज में बात की और घर के अंदर जाने की कोशिश करने लगीं। विभव कुमार ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो वह उन्हें धक्का देकर अंदर जाने लगीं।
कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चुप्पी साध रखी है। बाकी विपक्ष भी इस मामले पर मौन साधे हुए है…
लेकिन लोग इस घटना से बेहद हैरान हैं। इस बेहद शर्मनाक घटना से रोटी दाल की जद्दोजहद से जूझती इस देश की आम महिलाओं के मन में एक खौफनाक प्रश्न अवश्य उठ रहा है कि जब राज्य सभा सांसद और महिला आयोग की चेयरमैन रह चुकी महिला की इस तरह पिटाई हो सकती है तो फिर उनका क्या होगा…
बहरहाल आम आदमी पार्टी और उसके आका समेत उनके सभी कर्ताधर्ताओं का आसुरी चेहरा बेनकाब हो चुका है। देखना है इस मामले में आगे क्या होता है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने 16वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

डीसी मोनिका गुप्ता ने ली नारनौल तथा नांगल चौधरी उपमंडल के स्कूल प्रबंधकों की बैठक।

rktvnews

15 मार्च को पूरे भारत में होगी रिलीज “कुंग फू पांडा 4”

rktvnews

भोजपुर: मेगा हेल्थ कैंप 14 सितंबर को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि।

rktvnews

जम्मू-कश्मीर : पूर्व-घोषित विफलता के पांच साल।

rktvnews

नारनौल:रेडक्रॉस समिति का बच्चों में सेवा तथा राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने का अथक प्रयास : जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद

rktvnews

Leave a Comment