RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनता दरबार में की जन सुनवाई।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)18 मार्च।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को प्रशासन से सीधे जोड़ना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी व शीघ्र निवारण सुनिश्चित करना रहा। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रमुख रूप से जमीन विवाद, पेंशन योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा तथा सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। कई मामलों में तत्काल समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों को चिन्हित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके और लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Related posts

रोहतास: पटेल सेवा संघ के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

rktvnews

वसुधैव कुटुम्बकम् पर ज़ोर: आपसी रिश्ते पराए हो जाएं तो शैतान और शैतान के समर्थक बनते हैं इंसान: इंद्रेश कुमार

rktvnews

दरभंगा:08 एवं 09 जुलाई को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला।

rktvnews

अखिल भारतीय शांति एकजुटता संगठन (एप्सो) के तत्वावधान मे साम्राज्यवादी संघर्ष एवम इजरायली नरसंहार के विरुद्ध संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

rktvnews

मोतिहारी:सदर अस्पताल में डीएम ने सर्वजन दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 30 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड बाल रंगमंच कार्यशाला का समापन।

rktvnews

Leave a Comment